मेरठ मुंडाली पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
मेरठ। थाना मुंडाली पुलिस ने लूट की घटना में शामिल 25 हजार के इनामी बदमाश को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। थाना मुंडाली अंतर्गत स्थिति गांव में घर में घुसकर तमंचो के बल पर बदमाशों द्वारा लूट की घटना की गई थी। जिसमें करीब 3 लाख रुपये के आभूषण व चार लाख रुपये नगद लूट लिए गए थे। इस संबंध में थाना मुण्डाली पर अज्ञात में मुकदमा पंजीकृत कराया था। इस दौरान अभियुक्त अब्दुल अहद उर्फ साका पुत्र अब्दुल रहमान निवासी बसौद निवासी सिंघावली अहीर जिला बागपत का नाम प्रकाश में आया। जिसके द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर मुंडाली में डकैती की घटना की गई थी। प्रकरण में घटना के अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी मुंडाला के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इस दौरान अभियुक्त अब्दुल अहद उर्फ साका पुत्र अब्दुल रहमान निवासी बसौद निवासी सिंघावली अहीर जिला बागपत को समयपुर मार्ग से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी किया गया। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां