मेरठ पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी से कस्टडी में अवैध पिस्टल बरामद की
मेरठ। थाना जानी पुलिस ने जेल में बंद जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमाण्ड पर लेकर घटना में अवैध पिस्टल बरामद की है।
चमन पुत्र उदय राज सिंह निवासी ग्राम घाट थाना परतापुर के मामा के लडके सचिन पुत्र मांगेराम ग्राम अची थाना परिक्षितगढ का सार्थक सिटी थाना क्षेत्र जानी में झगडा होने की सूचना पर वादी के भाई संजय का सार्थक सिटी चपराणा प्रापर्टी के सामने मौके पर पहुँच कर बीच-बचाव करने के दौरान सत्यम सैनी उर्फ अंकित सैनी पुत्र सर्वेश कुमार निवासी रामबाग कॉलोनी थाना रेलवे रोड व दो अन्य अज्ञात युवकों द्वारा जान से मारने की नीयत से संजय को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। थाना जानी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सत्यम सैनी के साथी आयूष पुत्र वीरेन्द्र कुमार निवासी मलियाना फाटक न्यू किशनपुरा थाना टीपीनगर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी सत्यम सैनी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। आज सत्यम सैनी को कस्टडी रिमाण्ड पर लेकर घटना में प्रयुक्त एक अवैध पिस्टल .32 बोर बरामद की गयी।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां