मेरठ: हजारों किसान भुनी टोल से सोरम सर्वखाप पंचायत में शामिल हुए, तीन दिन का डेरा
मेरठ। आज हजारों की संख्या में किसान सर्वखाप पंचायत सोरम पहुंचे हैं। सबसे पहले किसान भुनी टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए। इसके बाद सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ भुनी टोल से सोरम के लिए रवाना हुए। अब तीन दिन का डेरा सोरम में रहेगा।
भारतीय किसान यूनियन मेरठ जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में हजारों किसान सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ सोरम सर्वखाप सर्वजातीय पंचायत में शामिल होने हेतु भुनी टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए। जिससे भुनी टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति बन गई। कुछ देर टोल की दो लाइने फ्री चलानी पड़ी। बता दें 16, 17 और 18 नवंबर को सोरम में सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शामिल होने मेरठ जिलाध्यक्ष भी हजारों किसानों के साथ सोरम रवाना हुए। तीन दिन सोरम में ही सभी किसान रहेंगे।
जिसे लेकर अनुराग चौधरी द्वारा टेंट इत्यादि लगाकर रुकने की व्यवस्था की है। जिसे कल ही तैयार कर दिया गया था। अब तीन दिन सभी सोरम में रहकर प्रत्येक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करके समाज की कुरीतियों और आचार विचार विमर्श करेंगे। समाज और सर्वखाप पंचायत द्वारा लिए जाने वाले निर्णयों को समाज में प्रसारित करने का कार्य सभी करेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, देशपाल, नरेश, सत्येंद्र, सत्यवीर, हर्ष, वीरेंद्र, विनोद, वीरेंद्र, बिट्टू, सनी प्रधान, सुखपाल, हरेंद्र, राजकुमार , अनूप, मोहित , विनय, बीरम, मनोज, हरेंद्र, रविन्द्र आदि मौजूद रहे।
