मेरठ: ऑनलाइन गेम खेलते समय युवक का ब्लड प्रेशर 300 पार, दिमाग की नस फटने से मौत
मेरठ। मेरठ में ऑनलाइन गेम खेलते समय एक युवक का ब्लड प्रेशर 300 के पार पहुंच गया। जिससे उसकी दिमाग की नस फट गई। उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत में दिल्ली रेफर कर दिया गया। लेकिन वहां भी उसकी जान नहीं बच सकी।
युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना मेरठ के खैरनगर की बताई जा रही है। जहां एक युवक को ऑनलाइन गेम खेलते हुए अचानक बीपी बढ़ने से दिमाग की नस फट गई और ब्रेन हैमरेज हो गया। मृतक युवक का नाम मोहम्मद कैफ है। युवक के परिजनों ने बताया कि उसको ऑनलाइन गेम खेलने की आदत थी। वो हेडफोन लगाकर ऑनलाइन गेम खेलता था। विगत 5 फरवरी को मोहम्मद कैफ घर पर ही ऑनलाइन गेम खेल रहा था। ऑनलाइन गेम खेलते समय उसने अपने दोनों कानों में हेडफोन लगाया था। ऑनलाइन गेम खेलते समय कैफ बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसको नजदीक के अस्पताल में ले गए। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने दिल्ली रेफर कर दिया। जहां उसका तीन दिनों तक इलाज चला। इसके बाद उसने देर रात दम तोड़ दिया।
ऑनलाइन गेम खेलते समय बीपी 300 से ऊपर
ऑनलाइन गेम खेलते समय युवक का बीपी 300 के ऊपर पहुंच गया था। ब्लड प्रेशर बढ़ने से दिमाग की नस फट गई। मृतक के पिता फारूक ने बताया कि कैफ को हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी थी। करीब दस साल पहले उसे बीपी की समस्या हुई थी। डॉक्टरों ने दवा खाने की सलाह दी थी। लेकिन वह दवाइयों लेने में लापरवाही करता था। कैफ ने काफी समय से दवा लेना बंद किया हुआ था। कैफ ऑनलाइन गेमिंग और सोशल मीडिया का शौकीन था। वह मोबाइल पर रील्स बनाता था।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां