मेरठ में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी पूरी, कंट्रोल रूम और सोशल मीडिया निगरानी शुरू

मेरठ। 18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए जिले में कंट्रोल रूम बनकर तैयार है। 18 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिला स्तर पर तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा में माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी 18 मंडलों में मंडल  स्तरीय अधिकारियों की तैनाती की है। इसके अलावा कंट्रोल रूम बनाकर बोर्ड परीक्षा की निगरानी के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
मेरठ माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय सचिव ज्योति प्रसाद ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी हैं। परीक्षा को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं। जिला कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग के साथ दो फोन नंबर व ईमेल शिकायत व सुझाव लेने के लिए जारी होंगे। इसी के साथ अनुचित तरीके से पेपर प्रिंट करने, जारी करने व सोशल मीडिया पर अफवाह पर सख्त कार्रवाई के लिए क्विक रिस्पांस टीमें तैनात होंगी।
उन्होंने बताया कि संयुक्त शिक्षा निदेशक, डीआईओएस को निर्देश जारी किए गए हैं कि वो बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे व जरूरी उपकरणों आदि की जांच पूरी कर लें। इसके अलावा सचल दल व जिला कंट्रोल रूम में अधिकारियों-कर्मचारियों की तैनाती पूरी तरह से सुनिश्चित करें। बता दें परीक्षा से पहले डीएम की अध्यक्षता में बैठक पहलीे से हो चुकी है।
संवेदनशील, अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों के लिए विशेष टीम
बोर्ड परीक्षा में संवेदनशील, अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। इसके अलावा एसटीएफ व एलआईयू से समन्वय रखा जाए। विभागों व जिला प्रशासन से समन्वय कर परीक्षा केंद्र के रूटों पर बसों का संचालन और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास व जिले में बोर्ड परीक्षा के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध रहेगा। बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोकॉपी की दुकानें बंद रहेंगी। शिक्षा विभाग व जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम स्ट्रांग रूम की 24 घंटे में किसी भी समय रैंडम चेकिंग करेगी।


इन अधिकारियों को दी गई मंडल की जिम्मेदारी
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा 2026 के निरीक्षण व पर्यवेक्षण के लिए प्रदेश के सभी 18 मंडल व जिले में एक-एक अधिकारी तैनात किए हैं। मंडल स्तर जिन अधिकारियों को तैनात किया गया है। उनमें उप शिक्षा निदेशक प्राइमरी संजय कुमार उपाध्याय को मेरठ मंडल की जिम्मेदारी सौंपी है। सहारनपुर मंडल की जिम्मेदारी संयुक्त शिक्षा निदेशक राम प्रताप शर्मा दी गई है। जबकि मुरादाबाद मंडल की जिम्मेदारी उप शिक्षा निदेशक संस्कृत रामाज्ञा कुमार को सौंपी है।

अमरोहा में मंदबुद्धि युवक का सिपाही पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से किए ताबड़तोड़ वार  ये भी पढ़ें  अमरोहा में मंदबुद्धि युवक का सिपाही पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से किए ताबड़तोड़ वार 


सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार रोकने के कड़े इंतजाम
यूपी बोर्ड परीक्षा में सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार और फर्जी सूचनाओं को फैलने से रोकने के लिए कड़े  इंतजाम किए गए हैं। जनपद के कंट्रोल रूम से ही सोशल मीडिया पर नजर रखी जाएगी। कंट्रोल रूम में शिफ्टवार तीन-तीन शिक्षकों की डयूटी रहेगी। जो कि सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं को न सिर्फ फैलने से रोकेंगे बल्कि तथ्यहीन सूचना पोस्ट करने वाले की आईडी नोट कर उसकी शिकायत करेंगे।
मेरठ में बोर्ड परीक्षा के लिए
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए मेरठ में 98 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में 18 फरवरी से शुरू होगी। परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से तीन स्तरों से की जाएगी। इसी के साथ सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना देकर बोर्ड परीक्षा को प्रभावित करने का प्रयास न होने पाए इसके लिए जनपद स्तरीय कंट्रोल में इंतजाम किए हैं। इसके अतिरिक्त माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड के मिलते-जुलते सोशल अकाउंट से भ्रामक सूचनाएं प्रेषित किए जाने की आशंका को देखते हुए बोर्ड परीक्षा से जुड़ी सूचनाओं के लिए आधिकारिक लिंक से पुष्टि के निर्देश दिए हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद समय-समय पर जरूरी सूचनाएं अपने विभिन्न प्रसार माध्यम से साझा करता है। परिषद के आधिकारिक अकाउंट की सूचना सत्य मानी जाएगी। कुछ लोग फर्जी अकाउंट बनाकर भ्रामक प्रसार का प्रयास करते हैं। ऐसे में कोई भी अधिकारिक सूचना पाने के लिए परिषद का फेसबुक पेज, माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के नाम से तो इंस्टाग्राम, यूट्यूब, एक्स हैंडल@ यूपीबोर्डपीआरवीजे माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश से जारी सूचना सत्य व प्रमाणिक मानी जाएं।


मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम

Views: 43

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

शिक्षा-जगत में मुज़फ्फरनगर का गौरव: प्रो. (डॉ.) राम प्रकाश शर्मा डी.लिट्. (विद्यासागर) से अलंकृत

मुजफ्फरनगर। मेरठ की समृद्ध शैक्षणिक परंपरा में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया, जब वरिष्ठ शिक्षाविद्, शोधकर्ता एवं बहुआयामी अकादमिक...
मुज़फ़्फ़रनगर 
शिक्षा-जगत में मुज़फ्फरनगर का गौरव: प्रो. (डॉ.) राम प्रकाश शर्मा डी.लिट्. (विद्यासागर) से अलंकृत

दिल्ली: रिठाला की झुग्गियों में आग का तांडव, आसपास के फ्लैट और फैक्ट्री भी प्रभावित

नई दिल्ली। दिल्ली के रिठाला इलाके में बनी झुग्गियों में गुरुवार तड़के अचानक से आग लग गई। कुछ ही मिनटों...
दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली: रिठाला की झुग्गियों में आग का तांडव, आसपास के फ्लैट और फैक्ट्री भी प्रभावित

सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट: सोना ₹3,110 और चांदी ₹10,000 तक टूटी

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोना और चांदी के भाव ने कमजोरी का रुख...
बिज़नेस  सर्राफा बाजार  
सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट: सोना ₹3,110 और चांदी ₹10,000 तक टूटी

होली के बाद मुजफ्फरनगर में बवाल! दो पक्षों में पथराव, कई हिरासत में

मुजफ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव अमीननगर में गुरुवार को होली के त्योहार के ठीक...
मुज़फ़्फ़रनगर 
होली के बाद मुजफ्फरनगर में बवाल! दो पक्षों में पथराव, कई हिरासत में

सीएम नीतीश कुमार ने बिहार की सियासत में किया बड़ा धमाका, किया राज्यसभा जाने का ऐलान

पटना। नीतीश कुमार ने बिहार के सियासी अटकलों पर विराम लगा दिया है। एक्स पर पोस्ट के माध्यम से उन्होंने...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  बिहार 
सीएम नीतीश कुमार ने बिहार की सियासत में किया बड़ा धमाका, किया राज्यसभा जाने का ऐलान

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में दैनिक अखबार के संपादक के घर फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के मछुआपुरा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब अज्ञात दबंगों ने एक दैनिक...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में दैनिक अखबार के संपादक के घर फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

मेरठ पुलिस ने जिसे बताया था 'अर्चिता अरोड़ा', वह निकली तुर्कमेनिस्तान की 'मुहब्बत', चार भेज दिए थे हत्या में जेल, अब सवालों में है वर्दी !

मेरठ। मेरठ पुलिस के उस 'तेज-तर्रार' खुलासे की धज्जियां उड़ गई हैं, जिसमें उन्होंने मवाना मर्डर केस को महज 5...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
मेरठ पुलिस ने जिसे बताया था 'अर्चिता अरोड़ा', वह निकली तुर्कमेनिस्तान की 'मुहब्बत', चार भेज दिए थे हत्या में जेल, अब सवालों में है वर्दी !

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ आशुतोष महाराज ने खोला मोर्चा, 'गुप्त पत्नी' और संपत्तियों की जांच की उठाई मांग

प्रयागराज। धर्मनगरी प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज ने होली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ आशुतोष महाराज ने खोला मोर्चा, 'गुप्त पत्नी' और संपत्तियों की जांच की उठाई मांग

कानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: नशे के तस्करों से मिलीभगत पर दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

कानपुर। शहर में अवैध नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच कानपुर पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: नशे के तस्करों से मिलीभगत पर दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश