मेरठ में किशनपुरा व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण, व्यापारियों ने एकजुटता का संकल्प लिया
मेरठ। मेरठ व्यापार मंडल (रजि.) के विस्तार स्वरूप गठित किशनपुरा व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारियों ने एकजुटता दिखाते हुए आगे बढ़ने का संकल्प लिया। इस दौरान सैकड़ों व्यापारियों की मौजूदगी रही। व्यापारियों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर स्पष्ट किया कि अब क्षेत्र का व्यापारी वर्ग बिखरा हुआ नहीं, बल्कि संगठित होकर आगे बढ़ने के संकल्प के साथ खड़ा है।
उन्होंने संगठन की भूमिका और भावी कार्ययोजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यापार मंडल केवल नाम का मंच नहीं, बल्कि व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और सुविधाओं की लड़ाई का सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण कर अपना विश्वास व्यक्त किया। समारोह के दौरान किशनपुरा व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
सतीश जैन को अध्यक्ष चुना गया, जबकि विपिन गुप्ता को संगठन मंत्री और चिराग गर्ग (हींग वाले) को कोषाध्यक्ष बनाया गया। प्रेमचंद प्रजापति को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। उपाध्यक्ष पद पर विशाल गुप्ता और राकेश पटेल, जबकि मंत्री पद पर नवनीत गोयल, रोहित गोला और योगेन्द्र पाल को दायित्व सौंपे गए। कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष पुनीत रस्तोगी, अनुज कश्यप, लोकेश गुप्ता, रजत पटेल, संदेश निषाद, विजय गिरी और मनोज लोधी सहित कई प्रमुख व्यापारी मौजूद रहे। समारोह के अंत में व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि अब समस्याओं पर चुप्पी नहीं, बल्कि संगठन के बल पर निर्णायक संघर्ष किया जाएगा।
