मेरठ में कार की टक्कर लगने पर मारपीट और फायरिंग, महिला सहित तीन घायल
मेरठ। कार की टक्कर लगने पर विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान फायरिंग और पथराव भी किया गया। लिसाड़ीगेट क्षेत्र में इंद्रलोक कॉलोनी में कार की टक्कर लगने पर हाजी हारुन का पड़ोसी सरफराज से विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ। आरोप है कि सरफराज […]
मेरठ। कार की टक्कर लगने पर विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान फायरिंग और पथराव भी किया गया।
लिसाड़ीगेट क्षेत्र में इंद्रलोक कॉलोनी में कार की टक्कर लगने पर हाजी हारुन का पड़ोसी सरफराज से विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ। आरोप है कि सरफराज पक्ष ने हवाई फायरिंग की। महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक इंद्रलोक कॉलोनी निवासी हाजी हारून ने बताया कि हापुड़ रोड पर हुए शादी समारोह से लौट रहे थे। घर के बाहर कार खड़ी कर रखी थी। आरोप है कि किदवई नगर निवासी सरफराज भी अपनी कार लेकर आ गया और वह कार साइड में करने को लेकर अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर सरफराज ने मारपीट कर दी।
आरोप है कि बाद में सरफराज ने अपने कुछ साथी बुला लिए और घर में घुसकर हमला कर दिया। विरोध करने पर महिलाओं से मारपीट की गई। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां