महाशिवरात्रि से पहले मेरठ में बाबा औघड़नाथ मंदिर पर पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान
मेरठ। मेरठ में महाशिवरात्रि के दृष्टिगत सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सीओ कैंट नवीना शुक्ला के नेतृत्व में सत्यापन अभियान चलाया गया। सीओ ने पुलिस बल के साथ थाना सदर बाजार क्षेत्र अंतर्गत स्थित बाबा औघड़ नाथ मंदिर के बाहर सत्यापन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान मंदिर परिसर एवं उसके आसपास मांगकर खाने वाले व्यक्तियों तथा फूल-माला विक्रेताओं का सत्यापन किया गया। सत्यापन के समय संबंधित व्यक्तियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सीओ कैंट द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि महाशिवरात्रि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अवैध गतिविधि अथवा श्रद्धालुओं को असुविधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस बल को सतर्क रहते हुए निरंतर भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां