अमरोहा में 9 साल पुराने हत्या केस का अंत: किसान अब्दुल रहीम की पिटाई कर हत्या करने वाले चार दोषियों को उम्रकैद

On

Amroha News: अमरोहा जिले में नौ साल पुराने किसान अब्दुल रहीम मर्डर केस में अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत ने एक ही परिवार के चार लोगों को उम्रकैद की सजा दी है। साथ ही चारों पर कुल 60 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। यह मामला सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव हरियाना का है, जहां वर्ष 2015 में एक मामूली विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया था।

दूध बेचकर लौटते वक्त हुआ हमला

8 सितंबर 2015 की शाम करीब 5:30 बजे, गांव के निवासी अब्दुल गनी और उनके तहेरे भाई अब्दुल रहीम दूध बेचकर घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव के ही इसरार, फुरकान, मुख्तयार, आस मोहम्मद उर्फ नन्हे और दिलशाद ने पुरानी रंजिश के चलते उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने पहले फायरिंग की, फिर लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की।

और पढ़ें अमरोहा में दर्दनाक मंजर: हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, 4 युवा MBBS डॉक्टरों की मौके पर मौत

परिवार ने बचाने की कोशिश की

शोर सुनकर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने उन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अब्दुल रहीम को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और दहशत का माहौल फैल गया था।

और पढ़ें ताजमहल की 'खूबसूरती' आगरा के लिए बनी 'श्राप'! सांसद राजकुमार चाहर ने संसद में उठाया मुद्दा, शहर को IT हब बनाने की मांग

एक आरोपी की सुनवाई के दौरान मौत

पुलिस ने घटना के बाद सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन बाद में वे जमानत पर छूट गए। मुकदमे की सुनवाई के दौरान आरोपी इसरार की मौत हो गई, जबकि शेष चार-फुरकान, मुख्तयार, आस मोहम्मद उर्फ नन्हे और दिलशाद—को अदालत ने दोषी करार देकर उम्रकैद की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष की पैरवी सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता रविंदर गर्ग ने की।

और पढ़ें मेरठ में आधी रात 'लव स्टोरी' का हैप्पी एंडिंग, प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ा, मौके पर ही निकाह कराकर ₹50 हजार देकर विदा किया

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बदला केस का रुख

शुरुआत में परिजनों ने रिपोर्ट में लिखा था कि अब्दुल रहीम को गोली मारकर हत्या की गई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मौत लाठी-डंडों की चोटों से हुई थी। दोषियों ने इस तथ्य को अपने बचाव में इस्तेमाल करने की कोशिश की, लेकिन कोर्ट ने माना कि चाहे गोली चली हो या नहीं, हत्या जानबूझकर की गई थी। परिवार की मजबूत पैरवी और सबूतों के आधार पर आखिरकार चारों को उम्रकैद की सजा मिली।

लेखक के बारे में

नवीनतम

सहारनपुर: पुलिस ने 40 लाख के 180 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे

सहारनपुर। सर्विलांस सेल की टीम ने करीब 40 लाख रूपये के 180 मोबाइल बरामद करने में सफलता हासिल कर ली।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: पुलिस ने 40 लाख के 180 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे

IND vs SA: भारत ने जीती दक्षिण अफ्रीका से वनडे सीरीज ,यशस्वी रोहित और विराट ने मिलकर सीरीज कर दी अपने नाम, विराट बने सीरीज के हीरो

आज टीम इंडिया ने वह कर दिखाया जिसकी उम्मीद हर भारतीय फैन कर रहा था. भारत ने दक्षिण अफ्रीका को...
Breaking News  खेल  मुख्य समाचार  क्रिकेट 
IND vs SA: भारत ने जीती दक्षिण अफ्रीका से वनडे सीरीज ,यशस्वी रोहित और विराट ने मिलकर सीरीज कर दी अपने नाम, विराट बने सीरीज के हीरो

सहारनपुर: एसपी ने पीडीए कैंप में अधिक से अधिक वोट बनवाने की अपील, बाबा साहब अंबेडकर दिवस पर बैठक

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं एसआईआर जनपद प्रभारी हरेंद्र मलिक ने कहा कि भाजपा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: एसपी ने पीडीए कैंप में अधिक से अधिक वोट बनवाने की अपील, बाबा साहब अंबेडकर दिवस पर बैठक

मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ अधिवक्ता जयप्रकाश आज़ाद का निधन, अधिवक्ता समाज में शोक की लहर

मुजफ्फरनगर। जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता और जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष  जयप्रकाश आज़ाद के निधन से अधिवक्ता समाज में...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ अधिवक्ता जयप्रकाश आज़ाद का निधन, अधिवक्ता समाज में शोक की लहर

सहारनपुर काजीपुरा: नवादा रोड पर जल निकासी न होने से मार्ग जाम, निवासियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम के सैक्टर 10 के अंतर्गत आने वाले काजीपुरा के क्षेत्रवासियों ने नवादा रोड पर निर्माणाधीन नाले के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर काजीपुरा: नवादा रोड पर जल निकासी न होने से मार्ग जाम, निवासियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: पुलिस ने 40 लाख के 180 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे

सहारनपुर। सर्विलांस सेल की टीम ने करीब 40 लाख रूपये के 180 मोबाइल बरामद करने में सफलता हासिल कर ली।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: पुलिस ने 40 लाख के 180 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे

सहारनपुर: एसपी ने पीडीए कैंप में अधिक से अधिक वोट बनवाने की अपील, बाबा साहब अंबेडकर दिवस पर बैठक

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं एसआईआर जनपद प्रभारी हरेंद्र मलिक ने कहा कि भाजपा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: एसपी ने पीडीए कैंप में अधिक से अधिक वोट बनवाने की अपील, बाबा साहब अंबेडकर दिवस पर बैठक

सहारनपुर काजीपुरा: नवादा रोड पर जल निकासी न होने से मार्ग जाम, निवासियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम के सैक्टर 10 के अंतर्गत आने वाले काजीपुरा के क्षेत्रवासियों ने नवादा रोड पर निर्माणाधीन नाले के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर काजीपुरा: नवादा रोड पर जल निकासी न होने से मार्ग जाम, निवासियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

एसआईआर में गलत जानकारी देने पर रामपुर में दर्ज हुआ प्रदेश का पहला मुकदमा, डीएम ने की अपील

रामपुर। रामपुर जिलाधिकारी ने एसआईआर फॉर्म में फर्जीवाड़ा सामने आने पर एक महिला और विदेश में रहने वाले उसके दो...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
एसआईआर में गलत जानकारी देने पर रामपुर में दर्ज हुआ प्रदेश का पहला मुकदमा, डीएम ने की अपील