मुरादाबाद में धूमधाम से मनाई गई शहीद ए-आज़म भगत सिंह की जयंती, वंदे भारत राष्ट्रवादी संगठन ने किया भव्य आयोजन

Bhagat Singh Jayanti: मुरादाबाद के चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में शुक्रवार को वंदे भारत राष्ट्रवादी संगठन की ओर से शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्रों, शिक्षकों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। पूरे परिसर में “भगत सिंह अमर रहे” और “वंदे मातरम” के नारे गूंजते रहे।
मेजर राजीव ढल ने किया शहीद को नमन
युवा पीढ़ी को राष्ट्र धर्म निभाने का संदेश
मेजर राजीव ढल ने आगे कहा कि आजाद भारत को कोई भी विदेशी ताकत उभरते हुए नहीं देखना चाहती। यही कारण है कि आज भी राष्ट्र विरोधी ताकतें देश को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने आह्वान किया कि आजादी लेना ही काफी नहीं है, बल्कि उसे बनाए रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। इसके लिए युवा पीढ़ी को आगे आकर राष्ट्र धर्म निभाना होगा।
सरदार गुरविंदर सिंह ने युवाओं को दिया प्रेरणादायी संदेश
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह ने कहा कि भगत सिंह का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा – “23 साल की छोटी सी उम्र में उनका जोश और जज्बा अद्भुत था। हंसते-हंसते बलिदान देना कोई साधारण बात नहीं है। आज की युवा पीढ़ी को भी वही जज्बा लेकर राष्ट्र के लिए कार्य करना होगा ताकि भारत फिर से विश्व गुरु बन सके।”
कार्यक्रम का संचालन
समारोह का संचालन मेजर शिवकुमार ने किया। मेजर राजीव ढल ने चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री वीर सिंह का धन्यवाद व्यक्त किया। प्रधानाचार्य ने संगठन का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार भविष्य में भी ऐसे राष्ट्रभक्ति कार्यक्रमों के लिए सदैव तैयार रहेगा।
भव्य उपस्थिति और राष्ट्रभक्ति की गूंज
इस अवसर पर मेजर राजीव ढल, सरदार गुरविंदर सिंह, प्रधानाचार्य वीर सिंह, विशेष कुमार शर्मा, डॉ. नवनीत गोस्वामी, राजीव बांगा, पंकज शर्मा समेत विद्यालय का पूरा स्टाफ और भारी संख्या में छात्र मौजूद रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति गीतों और नारों से माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग गया।