रामपुर में वर्क संस्था का 38वां स्थापना दिवस, मुस्लिम बच्चों ने गीता बाइबल के श्लोक सुनाकर दिया एकता का संदेश

Rampur News: रामपुर के शम्स नावेद हॉल में सोमवार को वर्क संस्था का 38वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्लामा अब्दुल्लाह तारिक ने की। समारोह में प्रदेशभर से संस्था के सदस्य शामिल हुए और संस्था की उपलब्धियों का जश्न मनाया। बच्चों ने पढ़े धार्मिक ग्रंथों […]
Rampur News: रामपुर के शम्स नावेद हॉल में सोमवार को वर्क संस्था का 38वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्लामा अब्दुल्लाह तारिक ने की। समारोह में प्रदेशभर से संस्था के सदस्य शामिल हुए और संस्था की उपलब्धियों का जश्न मनाया।
बच्चों ने पढ़े धार्मिक ग्रंथों के श्लोक
वर्क स्मृति चिन्ह से सम्मानित हुए सामाजिक कार्यकर्ता
समारोह के दौरान संस्था के अध्यक्ष अल्लामा अब्दुल्लाह तारिक ने संस्था की 38 साल की उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने बताया कि वर्क का मुख्य उद्देश्य समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता का संदेश फैलाना है। इस मौके पर नेत्र विशेषज्ञ डॉ. किशोरी लाल को उनके सामाजिक योगदान के लिए “वर्क स्मृति चिन्ह” से सम्मानित किया गया। इसके अलावा अवतार सिंह और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी मंच पर सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें: अमरोहा में चूड़ियों के डिब्बों में छिपा रखा था स्मैक, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, दबोचे दो आरोपी
भारत को विश्वगुरु बनाने का आह्वान
अपने संबोधन में अल्लामा तारिक ने भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए समाज की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि धर्म, जाति और भाषा से ऊपर उठकर यदि समाज प्रेम और भाईचारे के साथ आगे बढ़े तो देश विश्व में मिसाल कायम कर सकता है।
पत्रकारों का जताया आभार
समारोह में मोहम्मद असीम, नसीम अहमद, जुनैद मिर्ज़ा, राहुल जोगी, कीर्ति तवादरे और फसहत अली खान सहित सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे। अंत में अल्लामा तारिक ने पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया समाज और संस्था के बीच एक सेतु की भूमिका निभा रहा है, जो सकारात्मक बदलाव लाने में अहम योगदान देता है।
लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !