पीईटी परीक्षा- 2025 : प्रयागराज में साल्वर गिरफ्तार
प्रयागराज। उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित जार्जटाउन थाने की पुलिस टीम ने मंगलवार को पेट परीक्षा 2025 में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाले साल्वर को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने उसके खिलाफ उप्र सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की।
पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसन्तपुर गांव निवासी प्रेमशंकर सिह उर्फ प्रेम सागर सिंह पुत्र सुदर्शन सिंह है। पुलिस टीम ने इसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया है।उन्होंने बताया कि जार्जटाउन पुलिस टीम को सूचना मिली कि पीईटी परीक्षा- 2025 में वास्तविक परीक्षार्थी के स्थान पर एक साल्वर बैठाकर परीक्षा दे रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने लिडिल रोड के पास से उक्त आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ थाने में धारा 319(2), 318(4), 61(2), 338,336(3),340(2) बी.एन.एस. व 9/13(5) उ.प्र. सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम से सम्बन्धित मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां