‘जो राम का नहीं,वो किसी का नहीं’ की थीम पर संत करेंगे सपा का बहिष्कार
प्रयागराज- रामचरितमानस को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से आहत श्रीमत परमहंस सेवाश्रम के पीठाधीश्वर शिवयोगी मौनी बाबा महाराज ने मंगलवार को ऐलान किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में संत समाज ‘जो राम का नहीं,वो किसी का नहीं’ की थीम पर सपा के बहिष्कार की अपील करेगा। मौनी बाबा […]
प्रयागराज- रामचरितमानस को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से आहत श्रीमत परमहंस सेवाश्रम के पीठाधीश्वर शिवयोगी मौनी बाबा महाराज ने मंगलवार को ऐलान किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में संत समाज ‘जो राम का नहीं,वो किसी का नहीं’ की थीम पर सपा के बहिष्कार की अपील करेगा।
उन्होंने कहा कि रामचरितमानस पर अशोभनीय बयान कोई विक्षिप्त व्यक्ति ही दे सकता है। ये वही समाजवादी पार्टी है, जिसने 1990 में अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं। अब उनकी पार्टी के नेता पवित्र धर्म ग्रंथ पर अमर्यादित टिप्पणी करने लगे हैं।
संत ने कहा कि रामचरितमानस पवित्र ग्रंथ के अपमान को हिंदू समाज कभी माफ नहीं करेगा। आने वाले चुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को देश का करोड़ों हिंदू मुंह तोड़ जवाब देगा और उन्हें इसका बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
पीठाधीश्वर ने कहा कि अखिलेश यादव कई अवसरों पर यह कह चुके हैं कि वह ग्वाले हैं, भगवान श्रीकृष्ण और राम के वंशज हैं। इसके बावजूद उनकी पार्टी के नेता द्वारा भगवान राम के भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयान देकर प्रदेश में भाईचारे का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि श्री यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य का पार्टी में कद बढ़ाकर क्या साबित करने का प्रयास कर रहे हैं। इसका सीधा अर्थ है कि वह श्री मौर्य के बयान से इत्तेफाक रखते हैं। यदि नहीं तो करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वाले को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाकर यह साबित करें कि वह सचमुच भगवान श्रीकृष्ण और राम के वंशज हैं।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां