पीजीआई-कैंसर संस्थान का तेजी से विस्तार, मिलेगा बेहतर इलाज

On

लखनऊ। यूपी के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि संजय गांधी पीजीआई और कल्याण सिंह कैंसर संस्थान का तेजी से विस्तार कराया जा रहा है। पीजीआई में जल्द ही डायबटीज रोगियों के इलाज की अलग से व्यवस्था होगी। गंभीर डायबटीज रोगियों को इलाज मिल सकेगा। ओपीडी के साथ यहां रोगियों को भर्ती भी किया जाएगा। सितंबर 2023 तक […]

लखनऊ। यूपी के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि संजय गांधी पीजीआई और कल्याण सिंह कैंसर संस्थान का तेजी से विस्तार कराया जा रहा है। पीजीआई में जल्द ही डायबटीज रोगियों के इलाज की अलग से व्यवस्था होगी।

गंभीर डायबटीज रोगियों को इलाज मिल सकेगा। ओपीडी के साथ यहां रोगियों को भर्ती भी किया जाएगा। सितंबर 2023 तक एडवांस डायबटीज सेंटर पूरी तरह से काम करना शुरू कर देगा।

यूपी के एटा में दो चचेरे भाइयों की एक साथ धूमधाम से शादी, हेलीकॉप्टर से हुई दुल्हनों की विदाई ये भी पढ़ें  यूपी के एटा में दो चचेरे भाइयों की एक साथ धूमधाम से शादी, हेलीकॉप्टर से हुई दुल्हनों की विदाई

शनिवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पीजीआई और कल्याण सिंह संस्थान की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जल्द से जल्द रोगियों से जुड़े प्रस्ताव को पूरा कराने के निर्देश दिये। संस्थान के निदेशक डॉ. आरके धीमन समेत अन्य अधिकारियों ने संस्थान की प्रगति रिपोर्ट साझा की।

छूट न जाए आपका वोट, अभी जांच लें मतदाता सूची, डीएम बोले- 27 मार्च तक दर्ज कराएं दावा-आपत्ति ये भी पढ़ें  छूट न जाए आपका वोट, अभी जांच लें मतदाता सूची, डीएम बोले- 27 मार्च तक दर्ज कराएं दावा-आपत्ति

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने निर्माण कार्य व दूसरे संसाधनों को एकत्र करने के निर्देश जारी किए। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि पीजीआई में पीडियाट्रिक इंडोक्रायनोलॉजी, हेड एंड नेक और इनफेक्शस डीसीस सेंटर में मरीजों को और बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए फैकल्टी व रेजिडेंट डॉक्टरों की कमी दूर की जा रही है।

भीड़ कम होने पर भड़के शंकराचार्य: बोले- 'यह शराब की दुकान नहीं, मुझे सपा समर्थक कहने वाले देख लें मेरे पास कितने भाजपाई हैं' ये भी पढ़ें  भीड़ कम होने पर भड़के शंकराचार्य: बोले- 'यह शराब की दुकान नहीं, मुझे सपा समर्थक कहने वाले देख लें मेरे पास कितने भाजपाई हैं'

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी को बढ़ावा दिया जा रहा है। अब तक 550 रोबोटिक सर्जरी हो चुकी हैं। दूसरा रोबोट खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि पीजीआई में जल्द ही एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर का बनेगा। इस सेंटर में 573 बेड होंगे। इसमें गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चों को एक छत के नीचे इलाज मिल सकेगा।

टेली आईसीयू को बढ़ावा देने के लिए छह मेडिकल कॉलेजों से एमओयू हो चुका है। पीजीआई व पावरग्रिड 17.1 करोड़ रुपये खर्च कर यूपी में इस व्यवस्था को लागू करने की दिशा में कदम उठाया जाएगा। दिल की बीमारी से पीड़ित बच्चों को इलाज मुहैया कराने के लिए सलोनी हार्ट फाउंडेशन से 460 करोड़ रुपये का एमओयू हुआ है। समीक्षा बैठक में निदेशक डॉ. आरके धीमन ने बताया कि 62 डॉक्टरों की भर्ती के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा चुका है। विभिन्न श्रेणी के कर्मचारियों 503 पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया पूरी की जायेगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्थान में आठ ऑपरेशन थिएटर, 12 बेड प्री ऑपरेटिव वार्ड व 16 बेड पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड का संचालन हो रहा है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि पीजीआई में करीब 20 साल से कैडर पुर्नगठन नहीं हो पाया था। सरकार की मंशा के अनुसार संस्थान के निदेशक ने उसे पूरा कराया। एपैक्स ट्रॉमा सेंटर में कार्यरत कर्मचारियों का पे-स्कैल दुरुस्त करा दिया गया है। 27 विभागों में बैकलाग भर्तियां पूरी हो चुकी हैं। फॉरेंसिंक मेडिसिन, मेडिकल आंकोलॉजी, मानसिक, लिवर डीजीज व लिवर ट्रांसप्लांट यूनिट के लिए डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा नॉन टीचिंग के 386 और 905 नसिर्ंग ऑफिसर की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। 18 फरवरी को भर्ती परीक्षा है।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में अभी करीब 200 बेड पर रोगियों की भर्ती की जा रही है। अगले तीन माह में 339 बेड पर मरीजों की भर्ती चालू हो जाएगी। दो माह के भीतर ब्लड बैंक का संचालन होगा।

पाठक ने बताया कि कैंसर संस्थान में पीडीसीसी कोर्स आंकोपैथोलॉजी, गायनोआंकोलॉजी, रेडिएशन आंकोलॉजी, आंको एनस्थीसिया, मैक्सिलोफिएशल आंकोलॉजी और प्रिवेंशन आंकोलॉजी में होगा। इसके अलावा डीएम व एमसीएच कोर्स गायनी, सर्जिकल और आंको एनस्थीसिया में होगा। जबकि एमडी व एमएस की पढ़ाई एनस्थीसियोलॉजी, पैथोलॉजी, रेडिएशन आंकोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, रेडियोलॉजी, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन व पब्लिक हेल्थ होगी।

Views: 6

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि ईरान की पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम 2026 फीफा विश्व...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी, ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

नयी दिल्ली। सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के कारण बनी परिस्थितियों को देखते हुए सिलेंडर और पाइप से आपूर्ति की...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी,  ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की मांग को लेकर पेश जनहित याचिका...
Breaking News  राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छिनैती के मुकदमें में फरार चल रहे दो बदमाशों को घायलावस्था...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 238 ग्राम चरस बरामद कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर