सहारनपुर में सिंचाई विभाग की जमीन पर बने 415 मकान होंगे ध्वस्त, निवासियों ने मांगी वैकल्पिक सुविधा
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के कस्बा बेहट की इंद्रा कालोनी में जिस भूमि पर करीब 500 मकान 50 सौ साल के दौरान बने हैं और जहां बड़ी आबादी निवास करती है। उस जमीन पर सिंचाई विभाग के मालिकाना हक का दावा न्यायालय ने जायज ठहरा दिया है।
सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता प्रवीण जोशिया, सहायक अभियंता पूजा सैनी, अवर अभियंता अशोक कुमार आदि ने बताया कि प्रशासन ने सिंचाई विभाग की इस भूमि पर बने सभी कब्जाधारियों को भूमि खाली करने का नोटिस जारी किया है। कुछ लोगों को सिविल कोर्ट से फिलहाल स्टे मिल गया है।
जिन लोगों के मकान ध्वस्त किए जाने हैं उनमें रहने वालों का कहना है कि वे 40-50 साल से वहां मकान बनाकर रह रहे हैं। उन्हें मकानों से बेदखल किए जाने से वे खुले आसमान के नीचे चले जाएंगे। उन्होंने राज्य सरकार से अपील की कि यदि उन्हें बेदखल किया ही जाता है तो उन्हें रहने के लिए वैकल्पिक सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
