सहारनपुर में इंटरव्यू के लिए जा रहे युवक के साथ बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आकर कटे दोनों पैर
सहारनपुर (गंगोह)। पंजाब के सरंद शरीफ रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सहारनपुर के गांव फतेहपुर ढोला निवासी अथर राणा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उन्हें अपने दोनों पैर गंवाने पड़े। अथर, गांव की पूर्व प्रधान इमराना के पुत्र हैं। मुज़फ्फरनगर में कुत्ते के काटने की बात छिपाना पड़ा भारी, रेबीज […]
सहारनपुर (गंगोह)। पंजाब के सरंद शरीफ रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सहारनपुर के गांव फतेहपुर ढोला निवासी अथर राणा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उन्हें अपने दोनों पैर गंवाने पड़े। अथर, गांव की पूर्व प्रधान इमराना के पुत्र हैं।
बताया जा रहा है कि अथर राणा जम्मू की एक कंपनी में इंटरव्यू के लिए जा रहे थे। जब ट्रेन सरंद शरीफ रेलवे स्टेशन पर रुकी, तो वह पानी लेने के लिए नीचे उतरे। इसी दौरान ट्रेन के चलने पर चढ़ने की कोशिश में वह फिसलकर नीचे गिर गए और ट्रेन की चपेट में आ गए।
घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अथर को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने अथर की जान बचाने के लिए दोनों पैर काटने का कठिन निर्णय लिया।
मुजफ्फरनगरः पीएम आवास योजना में घटिया निर्माण पर मंत्री ने जताई नाराजगी, ठेकेदार पर कार्रवाई के आदेश
इलाज के बाद जब अथर की स्थिति थोड़ी सामान्य हुई, तो परिजन उन्हें घर ले आए। फिलहाल वे सहारनपुर में ही अपने घर पर हैं। बताया जा रहा है कि अथर वर्तमान में देहरादून में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। जम्मू से उन्हें इंटरव्यू कॉल आया था, जिसके लिए वे रवाना हुए थे।
‘सबसे पहले अंतरिक्ष यात्री हनुमान जी…’ अनुराग ठाकुर के बयान पर बवाल, विपक्ष ने उठाये सवाल !
अथर की एक डेढ़ साल की बेटी है, जिसका नाम आयजा है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे गांव में इस हादसे के बाद शोक और सहानुभूति का माहौल है।
लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !