महाशिवरात्रि से पहले सहारनपुर में कांवड़ मार्ग का निरीक्षण, SSP ने दिए सख्त निर्देश
सहारनपुर। महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर संबंधित को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने आगामी महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित रूप से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कांवड़ मार्ग पर यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन, पुलिस पिकेट/ड्यूटी प्वाइंट, तथा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु की गई व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया गया। इसके साथ ही कांवड़ मार्ग पर संवेदनशील स्थानों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों/तिराहों, ढाबों, पेट्रोल पंपों, बाजार क्षेत्रों आदि पर विशेष सतर्कता रखने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि महाशिवरात्रि पर्व के दौरान कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित रिस्पांस सुनिश्चित किया जाए।
साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि कांवड़ मार्ग पर लगातार पैदल गश्त/मोबाइल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग, तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित किसी भी सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही की जाए, ताकि जनपद में शांति व्यवस्था बनी रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इसी तरह अपने आसपास और देश प्रदेश की खबरे, सबसे पहले पढ़ने के लिए रॉयल बुलेटिन की वेबसाइट www.royalbulletin.in से जुड़े और रॉयल बुलेटिन को फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और एक्स पर फ़ॉलो और सब्सक्राइब करें। सभी के लिंक कमेंट के नीचे दिए गए है ।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां