सहारनपुर में ऐतिहासिक बाबा पीर रतननाथ मंदिर-दरगाह मामले में जांच की मांग, प्रबंध समिति ने विधायक राजीव गुंबर से की मुलाकात
सहारनपुर। नई दिल्ली के झंडेवालान क्षेत्र में स्थित 1365 वर्ष पुराने ऐतिहासिक मंदिर-दरगाह श्री बाबा पीर रतननाथ महाराज की प्रबंध समिति ने सहारनपुर पहुंचकर नगर विधायक राजीव गुम्बर से मुलाकात कर विगत् 29 नवम्बर को की गई प्रशासनिक कार्रवाई के मामले की निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की।
श्रद्धालुओं ने नगर विधायक राजीव गुंबर को बताया कि यह ऐतिहासिक मंदिर-दरगाह सदियों से सनातन परंपरा, धार्मिक सौहार्द और सामाजिक सेवा का केंद्र रहा है। यहां नियमित रूप से पूजा-अर्चना, अखंड राम नाम जप, लंगर सेवा तथा विभिन्न सामाजिक गतिविधियां निरंतर संचालित होती रही हैं, जिनसे समाज के हर वर्ग को लाभ मिलता रहा है।
प्रबंधक समिति का आरोप है कि हालिया प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान मंदिर परिसर में स्थित तुलसी वाटिका, लंगर हॉल सहित अन्य धार्मिक व सेवा से जुड़ी संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया गया, जिससे न केवल मंदिर-दरगाह की मर्यादा को ठेस पहुंची, बल्कि धार्मिक एवं सेवा कार्य भी बाधित हो गए। श्रद्धालुओं का कहना है कि इस कार्रवाई से करोड़ों आस्थावान लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
ये भी पढ़ें प्रयागराज की 'कुंभ ब्यूटी' मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान से की शादी, पुलिस से मांगी सुरक्षा
विधायक राजीव गुंबर ने श्रद्धालुओं को आश्वासन दिया कि जनआस्था से जुड़े इस विषय को संबंधित उच्चाधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा तथा न्यायोचित समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण, राम कक्कड़, राकेश सबलोक, तरुण भसीन, संचित अरोड़ा, सौरव भसीन, राजेश अरोड़ा, आशु, हन्त्री, विजय, मनोज, सन्त्री सहित बड़ी संख्या में सेवक व श्रद्धालु उपस्थित रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां