सहारनपुर: अहमदबाग में खाली प्लॉट में लगी आग, दो टेंपो जलकर हुए क्षतिग्रस्त
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोर्ट रोड स्थित अहमदबाग में खाली प्लॉट में लंबे समय से भारी मात्रा में कूड़ा-करकट जमा था।
घटना की सूचना पर सदर बाजार कोतवाली पुलिस और डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा और जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने खाली प्लॉट में कूड़ा जमा होने पर चिंता जताते हुए नियमित सफाई कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां