सहारनपुर: पंजाब के पूर्व डीजीपी पर दो राज्यों में वोटर आईडी रखने का आरोप, शिकायतकर्ता ने एसएसपी से मांगी सुरक्षा

सहारनपुर। पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा एक नए विवाद में घिर गए हैं। सहारनपुर में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान मलेरकोटला निवासी शमशुद्दीन चौधरी ने पूर्व आईपीएस अधिकारी पर दो अलग-अलग राज्यों में मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी) रखने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। चौधरी का दावा है कि मुस्तफा का एक वोट पंजाब के मलेरकोटला के वार्ड नंबर इक्कीस में दर्ज है, जबकि दूसरा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित उनके पैतृक गांव हरडाखेड़ी में बना हुआ है।

शिकायतकर्ता शमशुद्दीन चौधरी ने मीडिया के सामने दस्तावेज पेश करते हुए कहा कि एक उच्च पदस्थ पूर्व पुलिस अधिकारी द्वारा दो अलग-अलग वोटर आईडी कार्ड रखना कानून का उल्लंघन और गंभीर अपराध है। उन्होंने इस मामले में कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जो पार्टी वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाती है, उसके अपने नेताओं के परिवार इस तरह के कृत्यों में संलिप्त हैं। चौधरी ने इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है।

सहारनपुर के नानौता में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार ये भी पढ़ें  सहारनपुर के नानौता में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार

विवाद केवल वोटर आईडी तक सीमित नहीं है। चौधरी ने बताया कि उन्होंने पूर्व डीजीपी के बेटे अकील अख्तर की मृत्यु से संबंधित एक महत्वपूर्ण वीडियो पंचकूला पुलिस को सौंपा था, जिसकी जांच अब सीबीआई तक पहुंच चुकी है। उनका आरोप है कि इस कदम के बाद से उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और उनके खिलाफ सहारनपुर में मानहानि का मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।

SC के आदेश के बाद बड़ा एक्शन, मेरठ की सेंट्रल मार्केट पर चलेगा बुलडोजर! ये भी पढ़ें  SC के आदेश के बाद बड़ा एक्शन, मेरठ की सेंट्रल मार्केट पर चलेगा बुलडोजर!

अपनी जान पर खतरा बताते हुए शमशुद्दीन चौधरी ने सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को एक लिखित शिकायती पत्र सौंपा है। पत्र में उन्होंने धमकियों का हवाला देते हुए पुलिस सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगाई है। इस मामले के सामने आने के बाद पंजाब और उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वोटर आईडी से संबंधित आरोपों की जांच के लिए संबंधित निर्वाचन अधिकारियों को पत्र लिखा जा रहा है और सुरक्षा की मांग पर नियमानुसार विचार किया जाएगा।

संभल एसपी केके बिश्नोई ने सीएम योगी को दिया शादी का निमंत्रण, बरेली एसपी अंशिका वर्मा से करेंगे विवाह ये भी पढ़ें  संभल एसपी केके बिश्नोई ने सीएम योगी को दिया शादी का निमंत्रण, बरेली एसपी अंशिका वर्मा से करेंगे विवाह

Views: 74

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

तेल की बढ़ी कीमतों में ट्रंप को दिखा 'अमेरिका का फायदा', बोले- 'हम बहुत पैसा बना रहे

वाशिंगटन। मिडिल ईस्ट संकट की वजह से तेल की बढ़ी कीमतों ने दुनिया को परेशान कर रखा है। कई देश...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
तेल की बढ़ी कीमतों में ट्रंप को दिखा 'अमेरिका का फायदा', बोले- 'हम बहुत पैसा बना रहे

UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी गाे तस्कर को गुजरात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पड़ोसियों से संबंध बेहतर करने में हमें विश्वास, यूएस बेस पर हमला नहीं करेंगे बंद: मोजतबा खामेनेई

नई दिल्ली। ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का पहला संदेश गुरुवार को सरकारी टेलीविजन पर पढ़कर सुनाया गया।...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
पड़ोसियों से संबंध बेहतर करने में हमें विश्वास, यूएस बेस पर हमला नहीं करेंगे बंद: मोजतबा खामेनेई

मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, घायल भाई ने चालक पर लगाया 'साजिश' का सनसनीखेज आरोप

   मुजफ्फरनगर। जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, घायल भाई ने चालक पर लगाया 'साजिश' का सनसनीखेज आरोप

उत्तर प्रदेश

UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी गाे तस्कर को गुजरात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

   मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र के मवाना खुर्द पुलिस चौकी के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मुकदमे से...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

   मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर