सहारनपुर: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी आजम को गंगोह पुलिस ने किया गिरफ्तार
सहारनपुर। थाना गंगोह पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान काटकर जेल भेज दिया।
थाना गंगोह प्रभारी संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत् 30 जनवरी वादी की तहरीर पर आरोपी आजम पुत्र साजिद निवासी ग्राम खानपुर गुर्जर थाना गंगोह के खिलाफ वादी के घर में घुसकर वादिया की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने तथा किसी को बताने पर डरा धमकाकर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना गंगोह पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। श्री कुमार ने बताया कि विवेचना से मुकदमें में धारा 64(2)(उ) बीएनएस का विलोपन कर धारा 333/65(1) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी। उन्होंने बताया कि आज उनके व उपनिरीक्षक दीपक राठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी आजम को मुखबिर की सूचना पर गंगोह सहारनपुर रोड पर निर्माणाधीन हाईवे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां