सहारनपुर में नगर निगम की दुकानों में ही कर लिया अवैध निर्माण, अब ग़ज़ल गिराएंगी गाज !
सहारनपुर। रेलवे रोड़ स्थित नगर निगम की दुकानों में अवैध गतिविधियां संचालित होने की खबर को नगर निगम ने गंभीरता से लिया है। नगरायुक्त ने दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन दुकानदारों ने अवैध निर्माण किया है, उसे ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाए। नगरायुक्त गजल भारद्वाज के […]
सहारनपुर। रेलवे रोड़ स्थित नगर निगम की दुकानों में अवैध गतिविधियां संचालित होने की खबर को नगर निगम ने गंभीरता से लिया है।
नगरायुक्त ने दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन दुकानदारों ने अवैध निर्माण किया है, उसे ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाए।
नगरायुक्त गजल भारद्वाज के निर्देश पर नगर निगम द्वारा आज दोपहर रेलवे स्मार्ट रोड़ पर अपर नगरायुक्त राजेश यादव के नेतृत्व में अतिक्रमण रोधी अभियान शुरु किया गया। प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी, अधिशासी अभियंता अमरेन्द्र गौतम, कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव भी मौजूद थे।
अधिकारियों ने स्मार्ट रोड पर किये गए अतिक्रमण के दौरान जैसे ही अभियान शुरु किया तो पाया कि निगम की दुकानों में किरायेदार कुछ दुकानदारों द्वारा दुकानों के ऊपर अवैध रुप से कमरों का निर्माण किया गया है।
अधिकारियों ने जांच की तो पाया कि उक्त दुकानदारों द्वारा ऊपरी मंजिल का प्रयोग अवैध गतिविधियों के रुप में किया जा रहा है।
निगम अधिकारियों द्वारा इसकी सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों को दी गयी। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक चित्रांश के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी पहुंचे और उन्होंने अपने स्तर से जांच की।
नगरायुक्त ने अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि निगम के दुकानदारों द्वारा दुकानों के ऊपर स्थायी रुप से जो अवैध निर्माण किया गया है उसे चिन्हित कर ध्वस्त करने की कार्रवाई करें।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां