सहारनपुर: बाइक को ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी टक्कर, अंकित की मौत, साथी गंभीर

सहारनपुर। सहारनपुर जिले के थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बड़गांव के गांव अब्दयालपुर के निकट हुआ, जहां एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। मृतक की पहचान संबलहेड़ी गांव निवासी अंकित (27) के रूप में हुई है, जो हलवाई का काम करता था। अंकित और उसके साथ इंद्राज (41) मौरा गांव में शादी समारोह में खाना बनाने गए थे।
 
बीती रात दोनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। मौरा पुलिया के रास्ते अब्दयालपुर गांव के निकट स्कूल के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर-ट्राली का चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने घटनास्थल पर दौड़ लगाई। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान अंकित ने दम तोड़ दिया। दूसरे बाइक सवार इंद्राज की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। परिजनों ने बताया कि अंकित और इंद्राज हलवाई का काम करते थे और वे मोरा गांव से शादी समारोह से काम खत्म करके घर लौट रहे थे। अंकित अपने पिता के तीन बेटों में दूसरे नंबर का था। उसके बड़े भाई का नाम मनोज और छोटे भाई का नाम अंकुर है। अंकित अपने पीछे तीन और पांच साल की दो छोटी बेटियों को छोड़ गया है। वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
 
पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अंकित के शव का पंचनामा भरकर अग्रिम कार्रवाई के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

तनाव और बेचैनी को कम करती है ग्रंथित मुद्रा, दिमाग को मिलता है आराम

नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान, घबराहट और चिड़चिड़ापन जैसी समस्या आम हो गई हैं। वहीं गलत...
हेल्थ 
तनाव और बेचैनी को कम करती है ग्रंथित मुद्रा, दिमाग को मिलता है आराम

पोते-पोतियों की देखभाल से बुजुर्गों का ब्रेन रहता है एक्टिव: शोध

नई दिल्ली। अपने नाती-पोतों की देखभाल को अक्सर पारिवारिक जिम्मेदारी या भावनात्मक जुड़ाव का नतीजा माना जाता है, लेकिन अब...
हेल्थ 
पोते-पोतियों की देखभाल से बुजुर्गों का ब्रेन रहता है एक्टिव: शोध

पेट-दर्द सिर्फ पाचन समस्या नहीं, पेट की आंतरिक बीमारियों का भी इशारा है, आयुर्वेद से जानें उपाय

  नई दिल्ली। पेट में होने वाले हल्के दर्द और बार-बार पेट से संबंधी परेशानियों को गैस या बदहजमी समझकर आयुर्वेद...
हेल्थ 
पेट-दर्द सिर्फ पाचन समस्या नहीं, पेट की आंतरिक बीमारियों का भी इशारा है, आयुर्वेद से जानें उपाय

पीरियड्स के दर्द-ऐंठन से हाल रहता है बेहाल? गर्भासन से मिलेगी राहत

नई दिल्ली। पीरियड्स शुरू होते ही कई महिलाओं को तेज दर्द, ऐंठन और पेट में सूजन की शिकायत होती है,...
लाइफस्टाइल 
पीरियड्स के दर्द-ऐंठन से हाल रहता है बेहाल? गर्भासन से मिलेगी राहत

'मानसिक तैयारी रही चुनौतीपूर्ण', बॉर्डर-2 में सूबेदार संतराम का रोल निभाने वाले वंश भारद्वाज ने शेयर किया अनुभव

मुंबई। 'बॉर्डर-2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और कमाई के मामले में भी 250 करोड़ का आंकड़ा पार...
मनोरंजन 
'मानसिक तैयारी रही चुनौतीपूर्ण', बॉर्डर-2 में सूबेदार संतराम का रोल निभाने वाले वंश भारद्वाज ने शेयर किया अनुभव

उत्तर प्रदेश

फिल्म 'घूसखोर पंडित' के टाइटल पर भड़कीं मायावती, फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग

  नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स की अपकमिंग फिल्म 'घूसखोर पंडित' के टाइटल को लेकर देशभर में विवाद गहराता जा रहा है। मायावती...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
फिल्म 'घूसखोर पंडित' के टाइटल पर भड़कीं मायावती, फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग

लखनऊ में सरोजनी नगर से भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह को 'लुटेरा' कहने पर अजय राय पर FIR दर्ज, पत्नी है नोएडा में पुलिस कमिश्नर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ लखनऊ के सरोजनी नगर थाने में गंभीर धाराओं में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में सरोजनी नगर से भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह को 'लुटेरा' कहने पर अजय राय पर FIR दर्ज, पत्नी है नोएडा में पुलिस कमिश्नर

सहारनपुर में जिला खादी ग्रामोद्योग कार्यालय में एंटी करप्शन का छापा; ₹5000 रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार

सहारनपुर। भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन की टीम ने सहारनपुर में बड़ी कार्रवाई की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में जिला खादी ग्रामोद्योग कार्यालय में एंटी करप्शन का छापा; ₹5000 रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार

संभल: असमोली विधायक पिंकी यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला; फॉर्म-7 के जरिए 35 हजार वोट कटवाने का आरोप

संभल। जनपद की असमोली विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की विधायक पिंकी यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर मतदाता सूची...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
संभल: असमोली विधायक पिंकी यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला; फॉर्म-7 के जरिए 35 हजार वोट कटवाने का आरोप