सहारनपुर। नगर विधायक राजीव गुम्बर, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई व महापौर डॉ.अजय कुमार सिंह ने महानगर के विभिन्न वार्डो में विधायक निधि से निर्मित विकास कार्यो का उद्घाटन व शिलान्यास किया।
नगर विधायक राजीव गुम्बर, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई व महापौर डॉ.अजय कुमार सिंह ने आ
ज वार्ड 7, वार्ड 6, वार्ड 22, वार्ड 35 में विधायक निधि द्वारा कराये गये निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया। इसके अलावा वार्ड 7 भाट बस्ती में बनवारी लाल की दुकान से सुनील के मकान तक सीसी रोड, नाली व सीवर निर्माण कार्य, वार्ड 6 ऊषा विहार कॉलोनी में अमित के मकान से श्री वैष्णो बालाजी धाम मंदिर व आरिफ के मकान तक सीसी रोड व नाली निर्माण, वार्ड 22 प्राणपुरी में श्री हिंदू कन्या इंटर कॉलेज के बराबर वाली गली में हिंदू पंचायती मंदिर तक सीसी व नाली निर्माण, वार्ड 22 ठठेरा वाली गली में विनीत के मकान से कलवा के मकान तक सी सी व नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण, वार्ड 35 भगवती ट्रेडर्स से अजय के मकान तक व मथुरादास मंदिर वाली गली सीसी रोड का नाली निर्माण कार्य कराया गया।
नगर विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि सहारनपुर में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराये जा रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सभी वर्गों का विकास किया गया है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर की सड़कें शीघ्र ही स्मार्ट होंगी जिससे पूरी जनता लाभान्वित होगी। इस दौरान पार्षद मयंक गर्ग, मंडल अध्यक्ष हनी वर्मा, सर्वेश्वर नाथ प्रभाकर, पार्षद विनोद सैनी, मंडल अध्यक्ष मनुज तायल, पार्षद सुखबीर वर्मा समेत भाजपा के कई पदाधिकारी व कॉलोनीवासी मौजूद रहे।