सहारनपुर: थाना बेहट पुलिस ने नशा तस्कर को 15.40 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार
सहारनपुर। थाना बेहट पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15.40 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर उसका चालान काटकर जेल भेज दिया।
थाना बेहट प्रभारी सतपाल सिंह भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उनके व उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान एक नशा तस्कर सरफराज पुत्र मतलूब उर्फ कल्लू निवासी ग्राम रीढी मोहीद्दीनपुर थाना बेहट को रीढी मोहीद्दीनपुर जाने वाले राजबाहे की पुलिया से गिरफ्तार कर उसके के कब्जे से 15.40 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर ली। थाना बेहट पुलिस ने नशा तस्कर के विरूद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां