सहारनपुर में अपहरण के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
सहारनपुर। थाना चिलकाना पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान काटकर जेल भेज दिया।
थाना चिलकाना प्रभारी विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वादी ने थाने पर तहरीर देकर अवगत कराया था कि पीड़ित की बहन का षड्यंत्र रचकर अपहरण कर लिया गया है। पुलिस द्वारा पीड़ित की तहरीर पर अपहरण की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गयी थी। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को थाना पुलिस द्वारा अपराधिक षड्यंत्र रचकर अपहरण कराने वाले तीन अभियुक्तों अय्यूब पुत्र सब्बीर निवासी ग्राम दुधगढ थाना चिलकाना, उस्मान पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम दुधगढ थाना चिलकाना व निजरान पुत्र दिलशाद उर्फ मुन्ना निवासी ग्राम दुमझेडा थाना चिलकाना को मुखबिर की सूचना पर दुधगढ से पठेड जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक चन्द्रपाल सिंह, हैड कॉस्टेबल वतन पंवार, मोहित शर्मा व कॉस्टेबल विष्णु कुमार शामिल रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां