BHU के छात्र ने ऑनलाइन मंगाया जहर, फिर हॉस्टल में कर ली आत्महत्या, 6 साल पहले भी की थी कोशिश

On

  वाराणसी। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) के एक छात्र ने हॉस्टल में पेस्टिसाइड पीकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक छात्र की पहचान आशीष कुमार नामदेव के रुप में हुई है। वह केमिस्ट्री डिपार्टमेंट में MSc फाइनल ईयर का छात्र था। वह डालमिया हॉस्टल के रुम नंबर-91 में रहता था। लगभग 6 साल पहले कोटा […]

 

वाराणसी। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) के एक छात्र ने हॉस्टल में पेस्टिसाइड पीकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक छात्र की पहचान आशीष कुमार नामदेव के रुप में हुई है। वह केमिस्ट्री डिपार्टमेंट में MSc फाइनल ईयर का छात्र था। वह डालमिया हॉस्टल के रुम नंबर-91 में रहता था। लगभग 6 साल पहले कोटा में तैयारी के दौरान भी उसने जान देने की कोशिश की थी। फिलहाल पुलिस मामले की तफतीश में जुटी है।

कोडीन सिरप मामले में आरोपित प्रशांत उपाध्याय को तलाश रही एसआईटी ये भी पढ़ें  कोडीन सिरप मामले में आरोपित प्रशांत उपाध्याय को तलाश रही एसआईटी

ऑनलाइन ऑर्डर किया था पेस्टिसाइड

महाशिवरात्रि पर श्री काशी विश्वनाथ दरबार में आस्था का जनसैलाब,श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा ये भी पढ़ें  महाशिवरात्रि पर श्री काशी विश्वनाथ दरबार में आस्था का जनसैलाब,श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा

आशीष के दोस्तों ने बताया, “उसने ऑनलाइन पेस्टिसाइड ऑर्डर किया था। इसका यूज खरपतवार को नष्ट करने के लिए किया जाता है। आशंका है कि बुधवार को दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर आशीष ने पेस्टिसाइड पी लिया। उसने कमरा लॉक नहीं किया था। लंच करने के लिए छात्र हॉस्टल में आए थे।

सुलतानपुर में खूनी इश्क: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट ये भी पढ़ें  सुलतानपुर में खूनी इश्क: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट

बगल के कमरे के छात्र जब आशीष के रूम में पहुंचे, तो वह बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उसका शरीर हरा पड़ता जा रहा था। उसकी हालत देखकर वे घबरा गए। आनन-फानन में उसे सर सुंदरलाल अस्पताल में गए। जहां आज करीब 11 बजे ICU यूनिट में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।”

आशीष के इलाज के दौरान उसके दोस्त बुधवार की रात अस्पताल में ही रुके थे। उसकी स्थिति कंट्रोल में थी। लेकिन, आज सुबह अचानक से उसका पल्स और बीपी गिरने लगा। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि पेस्टिसाइड का कोई एंटीडॉट हमारे पास नहीं है, जिससे कि उसे बचा लिया जाता। इसे पीते ही शरीर नीला पड़ जाता है।

रीवा का रहने वाला था छात्र

सुसाइड के बाद केमिस्ट्री डिपार्टमेंट में भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं हॉस्टल में सन्नाटा पसरा है। छात्र मध्य प्रदेश के रीवा जिले का रहने वाला था। लंका थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन ने आशीष के परिजनों को सूचित कर दिया था। पिता BHU पहुंच चुके हैं।

ACP भेलूपुर प्रवीण सिंह ने बताया कि आशीष को डिप्रेशन की बीमारी थी। उसका डिप्रेशन की समस्या का इलाज चल रहा था। साल 2017 में जब वह कोटा में डॉक्टरी की तैयारी कर रहा था, तो उस दौरान भी उसने एक बार सुसाइड अटेंप्ट किया था। इस बार उसने दूसरी बार आत्महत्या का प्रयास किया। आशीष जब पढ़ाई करता था तो उसे मानसिक रूप से काफी समस्याएं भी होती थीं।

BHU के चीफ प्रॉक्टर प्रो. अभिमन्यु सिंह ने कहा कि परिजनों से बात करके और हिस्टोरिकल बैकग्राउंड चेक किया गया तो पता चला कि उसका डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। आशीष के पिताजी को कल सूचित किया गया था। वह आज BHU में मौजूद हैं। छात्र के डिप्रेशन का इलाज BHU से चल रहा था या कहीं बाहर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मगर, आशीष कई साल से डिप्रेशन का इलाज करा रहा था।

बीमारी की वजह से अटेंडेंस हुई शॉट और लग गया सेमेस्टर बैक

दोस्तों ने बताया कि आशीष पढ़ाई में काफी अच्छा था। वह क्रिकेट भी खूब खेलता था और काफी मिलनसार था। करियर को लेकर डिप्रेशन में था। कुछ ही दिन पहले एक प्लेसमेंट में उसका सेलेक्शन नहीं हो पाया था। वहीं, बीमारी की वजह से क्लास छूट जाती थी। उसका अटेंडेंस शॉर्ट कर दिया गया।

उसने कई बार विभागाध्यक्ष को अपनी बीमारियों और समस्याओं के बारे में बताया। इसके बावजूद उसका अटेंडेंस पूरा नहीं किया गया। इसके चलते उसका सेमेस्टर बैक लग गया था। कुछ पुरानी बातों को लेकर वह पहले से ही काफी डिप्रेशन में था। वहीं, करियर खराब होता देख वह अपने आपको संभाल नहीं सका। लिहाजा, सुसाइड को मजबूर हो गया।

 

 

 

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

तुलसी-अदरक का हेल्दी ड्रिंक: इम्युनिटी बूस्ट कर चेहरे पर लाए नेचुरल ग्लो

  नई दिल्ली। असंतुलित जीवनशैली की वजह से शरीर कई रोगों की जद में आसानी से आ जाते हैं। ऐसे नेशनल...
हेल्थ 
तुलसी-अदरक का हेल्दी ड्रिंक: इम्युनिटी बूस्ट कर चेहरे पर लाए नेचुरल ग्लो

बारामती विमान हादसे में फ्लाइट रिकॉर्डर डाटा सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया तेज, एएआईबी की जांच जारी

नई दिल्ली। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने 28 जनवरी को बारामती में हुए लियरजेट 45 वीटी-एसएसके दुर्घटना की जांच...
Breaking News  राष्ट्रीय 
बारामती विमान हादसे में फ्लाइट रिकॉर्डर डाटा सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया तेज, एएआईबी की जांच जारी

संभल: बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने वाली तमन्ना मलिक को सोशल मीडिया पर मिल रही है धमकियां

संभल के असमोली थाना क्षेत्र के बदनपुर बसई गांव की निवासी तमन्ना मलिक सोमवार को अपने पति अमन त्यागी के...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल: बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने वाली तमन्ना मलिक को सोशल मीडिया पर मिल रही है धमकियां

संभल: 160 घंटे बाद तालाब से बरामद हुआ 7 वर्षीय संगीता का शव, पानी में फूल गया था मासूम का पार्थिव शरीर

संभल जिले के कैलादेवी थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 9 फरवरी...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल: 160 घंटे बाद तालाब से बरामद हुआ 7 वर्षीय संगीता का शव, पानी में फूल गया था मासूम का पार्थिव शरीर

नोएडा-ग्रेटर नोएडा: सुपरटेक इकोविलेज-वन में लिफ्ट हादसा, बुजुर्ग महिला घायल

नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन हाईराइज सोसाइटियों में...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा-ग्रेटर नोएडा: सुपरटेक इकोविलेज-वन में लिफ्ट हादसा, बुजुर्ग महिला घायल

उत्तर प्रदेश

संभल: बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने वाली तमन्ना मलिक को सोशल मीडिया पर मिल रही है धमकियां

संभल के असमोली थाना क्षेत्र के बदनपुर बसई गांव की निवासी तमन्ना मलिक सोमवार को अपने पति अमन त्यागी के...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल: बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने वाली तमन्ना मलिक को सोशल मीडिया पर मिल रही है धमकियां

संभल: 160 घंटे बाद तालाब से बरामद हुआ 7 वर्षीय संगीता का शव, पानी में फूल गया था मासूम का पार्थिव शरीर

संभल जिले के कैलादेवी थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 9 फरवरी...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल: 160 घंटे बाद तालाब से बरामद हुआ 7 वर्षीय संगीता का शव, पानी में फूल गया था मासूम का पार्थिव शरीर

संभल: संदिग्ध परिस्थितियों में दंपती के मिले शव, छह माह की गर्भवती थी महिला

संभल। जनपद के जुनावई थाना क्षेत्र अंतर्गत खेड़ामानी गांव में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां सोमवार रात...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल: संदिग्ध परिस्थितियों में दंपती के मिले शव, छह माह की गर्भवती थी महिला

हर्ष फायरिंग के दौरान सिपाही घायल, रेफर

सुलतानपुर । उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के थाना मोतिगरपुर क्षेत्र के ग्राम कर्मजीतपुर में तिलक समारोह के दौरान हर्ष...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
 हर्ष फायरिंग के दौरान सिपाही घायल, रेफर

सर्वाधिक लोकप्रिय