वाराणसी में सीमेंट पाइप फैक्ट्री में चल रहा था सेक्स रैकेट, तीन युवतियों समेत नौ गिरफ्तार
वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के बनकट गांव में स्थित एक सीमेंट पाइप बनाने की फैक्ट्री में सोमवार को छापेमारी कर पुलिस टीम ने देह व्यापार के अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने मौके से तीन युवतियों और आधा दर्जन युवकों समेत नौ लोगों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ है। छापेमारी के दौरान […]
वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के बनकट गांव में स्थित एक सीमेंट पाइप बनाने की फैक्ट्री में सोमवार को छापेमारी कर पुलिस टीम ने देह व्यापार के अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया है।
पुलिस टीम ने मौके से तीन युवतियों और आधा दर्जन युवकों समेत नौ लोगों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ है। छापेमारी के दौरान तीन युवक भागने में सफल रहे। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
बनकट गांव स्थित सीमेंट पाइप बनाने की फैक्ट्री में देह व्यापार की सूचना मिलने पर एसीपी रोहनिया विदुष सक्सेना के नेतृत्व में थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय और उनकी टीम ने घेराबंदी कर फैक्ट्री में छापा मारा। फैक्ट्री में छह युवक और तीन युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवतियों और युवकों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।
ये भी पढ़ें धीरेंद्र शास्त्री ने दी अमेरिका पर भरोसा न करने की सलाह, बोले- भारत को खुद बनानी चाहिए अपनी नीतिइसके पहले भेलूपुर पुलिस ने भी रविवार शाम महमूरगंज विश्वनाथपुरी कॉलोनी स्थित एक मकान में छापेमारी कर अवैध देह व्यापार में लिप्त चार युवतियों और चार युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया था।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां