‘आप’ नेता संजय सिंह को सत्र न्यायालय से बड़ी राहत, कोर्ट ने स्थागित की सजा, जमा करना होगा जुर्माना
सुलतानपुर। आप पार्टी के प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सत्र न्यायालय से मंगलवार को बड़ी राहत मिली है। 14 दिन पहले एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन्हें 3 माह की सजा और जुर्माने की सजा सुनाया था। संजय सिंह ने सत्र न्यायालय में अपील किया तो कोर्ट ने आज सजा को स्थागित कर दिया। लेकिन […]
सुलतानपुर। आप पार्टी के प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सत्र न्यायालय से मंगलवार को बड़ी राहत मिली है। 14 दिन पहले एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन्हें 3 माह की सजा और जुर्माने की सजा सुनाया था। संजय सिंह ने सत्र न्यायालय में अपील किया तो कोर्ट ने आज सजा को स्थागित कर दिया। लेकिन उन्हें जुर्माने की धनराशि जमा करनी होगी।
संजय सिंह के अधिवक्ता रुद्रप्रताप सिंह ‘मदन’ ने बताया कि करीब 22 वर्ष पूर्व 18 जून 2001 को सपा विधायक अनूप संडा के नेतृत्व में शहर के गभड़िया ओवर ब्रिज के पास बिजली को लेकर सपाइयों ने धरना देकर मार्ग जाम किया था। तत्कालीन दरोगा एसपी सिंह ने कोतवाली नगर में एफआईआर दर्ज कराया था। आरोप था कि धारा 144 का उल्लंघन कर लोगों को बंधक बनाया गया। मुकदमा चला, अभियोजन की ओर से 3 गवाह पेश किये गये। बीते 11 जनवरी को मजिस्ट्रेट योगेश यादव ने शांति भंग करने और लोगों को बंधक बनाने का दोषी करार दिया। सांसद संजय सिंह सहित पूर्व विधायक अनूप संडा, सभासद कमल श्रीवास्तव, सुभाष चौधरी, संतोष कुमार और विजय कुमार को तीन माह कैद व एक हजार रुपये अर्थदंड तथा कैद करने के लिए एक महीने व 500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
ये भी पढ़ें रामपुर: भाजपा की बजट चौपाल में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज, विधायक आकाश सक्सेना ने गिनाईं खूबियांकोर्ट ने सभी को अपील दायर होने तक जमानत दे दिया था। कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ संजय सिंह, कमल श्रीवास्तव संतोष चौधरी व विजय कुमार ने सत्र न्यायालय में अपील दायर की। जिसमें अर्थदंड के साढ़े सात सौ रुपये जमा करने होंगे। अपील की सुनवाई के लिए 15 फरवरी की तिथि नियत करते हुए जज जयप्रकाश पांडेय ने सभी पक्षकारों को नोटिस जारी करने के आदेश दिये हैं। वहीं पूर्व विधायक अनूप संडा व एक अन्य की अर्जी पर कोर्ट कल सुनवाई करेगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां