सिविल डिफेंस में भर्ती होंगे 360 स्वयंसेवक; इंटर पास युवाओं को समाज सेवा का मौका; मुज़फ्फरनगर में आवेदन प्रक्रिया शुरू
मुज़फ्फरनगर। जनपद में नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने अवैतनिक पदों पर 360 स्वयंसेवकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। समाज सेवा और देश सेवा का जज्बा रखने वाले इंटर पास युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। चयनित स्वयंसेवकों को प्रशासन की ओर से विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गजेंद्र कुमार ने भर्ती की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस सेवा के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है। साथ ही, अभ्यर्थी का शारीरिक और मानसिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ होना अनिवार्य है। यह भर्ती पूरी तरह से अवैतनिक (मानद) होगी, जिसका मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में नागरिक सहायता सुनिश्चित करना है।
इन क्षेत्रों में ली जाएगी सेवा
चयनित स्वयंसेवकों को जिला मुख्यालय पर दो अलग-अलग बैचों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत इन स्वयंसेवकों की सेवाएं आपदा प्रबंधन, दुर्घटनाओं, अग्निकांड, भूकंप, बाढ़ और अन्य आपात स्थितियों में राहत व बचाव कार्यों के लिए ली जाएंगी। इसके अतिरिक्त, जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, भारी भीड़ को नियंत्रित करने और घायलों को प्राथमिक उपचार (First Aid) प्रदान करने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में भी इनका सहयोग लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें दिल्ली के नांगलोई में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, कई घायल, गुस्साई भीड़ ने लगायी बस में आगयहाँ से प्राप्त करें आवेदन पत्र
भर्ती के इच्छुक अभ्यर्थी मुज़फ्फरनगर कलक्ट्रेट परिसर स्थित कंट्रोल रूम से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। एडीएम गजेंद्र कुमार ने जिले के युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस भर्ती में शामिल हों, ताकि संकट के समय समाज को एक प्रशिक्षित और मुस्तैद सुरक्षा बल मिल सके।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मीडिया और विज्ञापन जगत का 23 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले रामनिवास कटारिया 'रॉयल बुलेटिन' की व्यावसायिक और संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। 'अमर उजाला' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में विज्ञापन प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं देने के बाद, श्री कटारिया पिछले 10 वर्षों से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार के साथ जुड़े हुए हैं। वर्तमान में विज्ञापन प्रभारी की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ वे शैक्षणिक संस्थानों (स्कूलों) और औद्योगिक इकाइयों (उद्योगों) की विशेष रिपोर्टिंग भी करते हैं। विज्ञापन संबंधी परामर्श और औद्योगिक/शैक्षणिक खबरों के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7017986469 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां