मुजफ्फरनगर: ककरौली में हिंदू वेश धारण कर घूम रहे 'जोगी' गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड बरामद
पहचान छिपाकर चंदा वसूली और संदिग्ध गतिविधियों में थे लिप्त; जौला और गोयला के रहने वाले आरोपियों से सारंगी, डमरू और भभूत बरामद
मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना ककरौली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए हिंदू वेश-भूषा धारण कर और फर्जी आधार कार्ड के सहारे लोगों को गुमराह कर रहे 6 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से मुस्लिम समुदाय से हैं, लेकिन उन्होंने क्षेत्र में चंदा वसूली और अपनी पहचान छिपाने के लिए हिंदू नाम-पतों का सहारा लिया था। पुलिस ने इनके कब्जे से फर्जी दस्तावेजों के अलावा भारी मात्रा में धार्मिक चिह्न और चंदा वसूली से जुड़ा सामान बरामद किया है।
पुलिस की सतर्कता से हत्थे चढ़ा गिरोह
.jpg)
देववृत्त वाजपेई के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष ककरौली जोगिन्द्र सिंह को गुरुवार को सूचना मिली कि कुछ लोग साधु-संतों के वेश में संदिग्ध रूप से गांव-गांव घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने तत्काल जाल बिछाते हुए घेराबंदी की और 6 अभियुक्तों को दबोच लिया।
फर्जी पहचान का सनसनीखेज खुलासा
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शकील, शौकीन, इकबाल, सजील, अय्युब (निवासी ग्राम जौला, थाना बुढ़ाना) और हनीश (निवासी ग्राम गोयला, थाना शाहपुर) के रूप में हुई है। पूछताछ और तलाशी के दौरान पुलिस के सामने हैरान करने वाला सच आया। आरोपियों ने अपनी असली पहचान छिपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड बनवा रखे थे, जिनमें राजवीर, सत्या, रामू, रमेश, सादी और कालू जैसे हिंदू नाम अंकित थे। ये सभी कार्ड मीरापुर के कुतुबपुर गांव के पते पर बनाए गए थे।
.jpg)
भारी मात्रा में सामान और औजार बरामद
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से ठगी और चंदा वसूली के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कई उपकरण बरामद किए हैं। इनमें:
-
दस्तावेज: 06 फर्जी आधार कार्ड, 06 चंदे की रसीद पर्ची और 60 अहदनामा।
-
धार्मिक सामग्री: 03 आशीर्वाद देने वाली लोहे की चेन, 05 कलावा, मोर पंख की छड़ी और एक पारदर्शी थैली में भभूत।
-
वाद्य यंत्र: 01 सारंगी, 02 डमरू, 03 खंजड़ी और बीन की तरह का तुमा।
-
पहनावा: आरोपियों के पास से सूट-सलवार, साड़ी और सफेद चादर जैसे कपड़े भी मिले हैं, जिन्हें वे वेश बदलने के लिए इस्तेमाल करते थे।
गिरोह का सातवां सदस्य पहले ही गया जेल
पुलिस ने बताया कि इस गिरोह का एक अन्य सदस्य अहसान पुत्र शकील, जो जौला गांव का ही निवासी है, उसे पुलिस 4 फरवरी को ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि इन लोगों ने ये फर्जी आधार कार्ड कहां से बनवाए और इनका मुख्य उद्देश्य केवल चंदा वसूली था या किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देना।
पुलिस टीम की सफलता
आरोपियों के खिलाफ थाना ककरौली में बीएनएस (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस कामयाबी को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक सचिन चौधरी, देवकी नन्दन, दिनेश सिंह, हेड कांस्टेबल अवदेश भाटी, जोगिन्द्र सिंह और कांस्टेबल साहिल कुमार, दिनेश बाना व कृष्ण कुमार शामिल रहे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां