अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन का मुनाफा 12.94 फीसदी घटा
नई दिल्ली। निजी क्षेत्र की कंपनी अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) ने वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिंसबर) में एपीएसईजेड का मुनाफा 12.94 फीसदी घटकर 1,336.51 करोड़ रुपये पर आ गया है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में […]
नई दिल्ली। निजी क्षेत्र की कंपनी अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) ने वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिंसबर) में एपीएसईजेड का मुनाफा 12.94 फीसदी घटकर 1,336.51 करोड़ रुपये पर आ गया है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 1,535.28 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था।
शेयर बाजारों को मंगलवार को दी सूचना में कंपनी ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसका मुनाफा सालाना आधार पर 12.94 फीसदी घटकर 1,336.51 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी को इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,535.28 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था। इस दौरान कंपनी की एकीकृत कुल आय बढ़कर 5,051.17 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,713.37 करोड़ रुपये रही थी।
एपीएसईजेड की ओर से जारी बयान के मुताबिक वित्त वर्ष 2023-24 की अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही में कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 3,507.18 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 2,924.30 करोड़ रुपये रहा था।
गौरतलब है कि एपीएसईजेड देश की सबसे बड़ी एकीकृत लॉजिस्टिक्स और अडाणी समूह की कंपनी है। हिंडनबर्ग की जारी एक रिपोर्ट के बाद समूह की इस कंपनी के शेयरों में पिछले हफ्ते भारी गिरावट आई थी।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां