मुज़फ्फरनगर: शिव चौक पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने बांटी खिचड़ी; राज्यमंत्री कपिल देव बोले- त्योहारों से मजबूत होता है भाईचारा
मुज़फ्फरनगर। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर जनपद में चारों ओर दान-पुण्य और सेवा की बयार बह रही है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा नगर के ऐतिहासिक शिव चौक पर विशाल खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब दो क्विंटल खिचड़ी और ताहारी का वितरण कर प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने स्वयं प्रसाद वितरित कर सेवा कार्य की सराहना की। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अशोक कंसल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप भी मौजूद रहे। अतिथियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय सनातन परंपराओं को नई गति मिली है। हमें अपने सभी त्योहार इसी प्रकार मिलजुल कर मनाने चाहिए, जिससे समाज में भाईचारा मजबूत हो।
संस्था के पदाधिकारियों ने निभाई जिम्मेदारी
इस वृहद सेवा कार्य को सफल बनाने में सम्मेलन के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भीम कंसल, कृष्ण अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक विनोद संगल, जिला अध्यक्ष अंकुर गर्ग, जिला महामंत्री टोनी बिंदल, कोषाध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, दीपक सिंघल और अजय अग्रवाल अधिवक्ता मौजूद रहे।
साथ ही अजय सिंघल, अमरीश गोयल, अरुण गोयल, अशोक सिंघल, बीएम गुप्ता, विजेंद्र गोयल, एलके मित्तल, ललित अग्रवाल, मुकुट गुप्ता, पीके गुप्ता, प्रमोद बंसल, राजीव अग्रवाल, आरके गोयल, शशि राज गुप्ता, सुभाष गुप्ता, सुमित गर्ग, सुनील गर्ग, प्रवीण कुचल, गिरिराज महेश्वरी, दिनेश बंसल, शिव कुमार संगल, विशाल गर्ग, अनिल तायल, महिला इकाई प्रदेश अध्यक्ष ममता अग्रवाल, शिशुकांत गर्ग, अमित गर्ग, पुष्पेंद्र अग्रवाल, कुलदीप अग्रवाल और अवनीश मोहन तायल सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मीडिया और विज्ञापन जगत का 23 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले रामनिवास कटारिया 'रॉयल बुलेटिन' की व्यावसायिक और संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। 'अमर उजाला' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में विज्ञापन प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं देने के बाद, श्री कटारिया पिछले 10 वर्षों से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार के साथ जुड़े हुए हैं। वर्तमान में विज्ञापन प्रभारी की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ वे शैक्षणिक संस्थानों (स्कूलों) और औद्योगिक इकाइयों (उद्योगों) की विशेष रिपोर्टिंग भी करते हैं। विज्ञापन संबंधी परामर्श और औद्योगिक/शैक्षणिक खबरों के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7017986469 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां