कुश्ती महासंघ की निगरानी समिति में बबीता फोगाट भी हुई शामिल, अब 6 सदस्यीय हुई समिति
नयी दिल्ली- भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) पर लगे आरोपों की जांच और महासंघ के संचालन के लिये खेल मंत्रालय द्वारा गठित निगरानी समिति में पूर्व राष्ट्रमंडल खेल गोल्ड मेडलिस्ट बबीता फोगाट को शामिल किया गया है। खेल मंत्रालय ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। बबीता इस समिति की छठी सदस्य हैं। […]
नयी दिल्ली- भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) पर लगे आरोपों की जांच और महासंघ के संचालन के लिये खेल मंत्रालय द्वारा गठित निगरानी समिति में पूर्व राष्ट्रमंडल खेल गोल्ड मेडलिस्ट बबीता फोगाट को शामिल किया गया है।
खेल मंत्रालय ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।
ये भी पढ़ें दुबई में भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, गैर-जरूरी यात्रा न करने की दी सलाहबबीता इस समिति की छठी सदस्य हैं। खेल रत्न एमसी मैरी कॉम की अध्यक्षता वाली समिति में पहलवान योगेश्वर दत्त और तीन अन्य लोग शामिल हैं।
गौरतलब है कि विश्व चैंपियनशिप मेडलिस्ट बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट सहित कई सम्मानित पहलवानों ने डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण सहित कई गंभीर आरोप लगाये थे और महासंघ के कामकाज में कुप्रबंधन का दावा भी किया था।
खेल मंत्रालय ने इसके बाद महासंघ का कामकाज संभालने के लिये एक निगरानी समिति का गठन किया था, जिसे इन आरोपों की जांच की जिम्मेदारी भी दी गयी थी।
पहलवानों ने इस समिति के गठन से पहले उनसे परामर्श न करने पर सरकार के प्रति नाराज़गी व्यक्त की थी, हालांकि सरकार ने फिलहाल इसपर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां