चिंता न करें अडानी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने किया ऐलान, और लोन देने को है हम तैयार !
नई दिल्ली। मुश्किल दौर से गुजर रहे अडाणी समूह के लिए राहत देने वाली खबर आई है। अमेरिकी वित्तीय रिसर्च कंपनी हिडनबर्ग की एक रिपोर्ट के बाद कंपनी के शेयरों में भारी उथल-पुथल के बीच सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने कहा है कि वह अडाणी समूह को आगे भी लोन देने को […]
नई दिल्ली। मुश्किल दौर से गुजर रहे अडाणी समूह के लिए राहत देने वाली खबर आई है। अमेरिकी वित्तीय रिसर्च कंपनी हिडनबर्ग की एक रिपोर्ट के बाद कंपनी के शेयरों में भारी उथल-पुथल के बीच सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने कहा है कि वह अडाणी समूह को आगे भी लोन देने को तैयार है।
बीओबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) संजीव चड्ढा ने सोमवार को एक इंटरव्यू के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि अगर आडाणी समूह, बैंक के अंडरराइटिंग स्टैंडर्ड्स को पूरा करता है, तो बैंक और कर्ज देने पर निश्चित तौर पर विचार करेगा। उन्होंने कहा कि मैं अडाणी समूह के शेयरों में आ रहे उतार-चढ़ाव से चिंतित नहीं हूं।
बैंक ऑफ बड़ौदा के सीईओ का यह बयान ऐसे वक्त में आया है, जब अगले महीने अडाणी समूह पर करीब 50 करोड़ डॉलर का ब्रिज लोन देय है, जिसकी रिफाइनेंसिंग के लिए कुछ बैंक पीछे हट रहे हैं। बैंकों का रिफाइनेंसिंग से पीछे हटने की सबसे बड़ी वजह हिंडनबर्ग ने अडाणी समूह पर फ्रॉड का आरोप लगाया है। ऐसे में बैंक ऑफ बड़ौदा का यह बयान समूह को बड़ी राहत देने वाली है।
उल्लेखनीय है कि हिंडनबर्ग के आरोपों की वजह से अडाणी समूह की संपत्ति और कंपनियों के शेयरों में पिछले कुछ दिनों में भारी गिरावट आई है। हालांकि, अडाणी समूह ने हिंडनबर्ग की रिसर्च रिपोर्ट और सभी आरोपों को गलत करार दिया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां