भाकियू अराजनैतिक ने दिया अल्टीमेटम, गन्ने का उचित मूल्य हो तय अन्यथा 15 मार्च को मेरठ से होगा आंदोलन

On
School Ad

प्रयागराज। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) अराजनैतिक ने केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारों से वादा निभाने की मांग की है। भाकियू ने प्रयागराज में तीन दिवसीय किसान चिंतन शिविर का आयोजन कर रविवार को नौ प्रस्ताव पारित किये और अपनी मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी प्रयागराज के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा है। प्रधानमंत्री को […]

प्रयागराज। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) अराजनैतिक ने केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारों से वादा निभाने की मांग की है। भाकियू ने प्रयागराज में तीन दिवसीय किसान चिंतन शिविर का आयोजन कर रविवार को नौ प्रस्ताव पारित किये और अपनी मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी प्रयागराज के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा है।

प्रधानमंत्री को भेजे गये ज्ञापन के माध्यम से भाकियू अराजनैतिक ने मांग की है कि उत्तर प्रदेश में गन्ने का राज्य परामर्श से मूल्य अविलंब तय किया जाए और गन्ना किसानों का बकाया भुगतान ब्याज सहित कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। किसान संगठन का कहना है कि भाजपा ने उप्र विधान सभा चुनाव के दौरान अपने संकल्प पत्र में किसानों से जो वादा किया था, उसे तत्काल पूरा किया जाए।

रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर की जनता ने चुना अपना 'दमदार' सांसद; चंदन चौहान ने मारी बाजी, भारतेंदु सिंह भी रहे चर्चा में ! ये भी पढ़ें  रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर की जनता ने चुना अपना 'दमदार' सांसद; चंदन चौहान ने मारी बाजी, भारतेंदु सिंह भी रहे चर्चा में !

किसानों की मांग है कि देश में न्यूनतम समर्थन मूल्य का दायरा बढ़ाते हुए फल सब्जियों सहित प्रत्येक फसल का स्वामीनाथन कमेटी के आधार पर न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया जाए। साथ ही आगामी बजट में किसान सम्मान निधि को बढ़ाए जाने की भी मांग की गई है।

मुज़फ्फरनगर का गौरव: सनातन धर्म कॉलेज के 5 छात्र भारतीय ज्ञान प्रणाली परीक्षा के टॉप-30 में चयनित; राष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर का गौरव: सनातन धर्म कॉलेज के 5 छात्र भारतीय ज्ञान प्रणाली परीक्षा के टॉप-30 में चयनित; राष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

किसान यूनियन ने एक अन्य प्रस्ताव में मांग किया है कि केंद्र सरकार अपने आगामी बजट में कृषि में उपयोग होने वाले यंत्रों, खरपतवार नाशक, कीटनाशक, खाद, बीज सहित सभी वस्तुओं को जीएसटी के दायरे से मुक्त करे। साथ ही उप्र के बुंदेलखंड और न्यू महाराष्ट्र के विदर्भ के किसानों की कर्ज माफी और उनके लिए एक विशेष पैकेज के ऐलान की मांग की। यूनियन का कहना है कि मौसम की मार के चलते दोनों क्षेत्रों के किसानों की हालत बहुत ही खराब है।

मुजफ्फरनगर: डी.ए.वी. इंटर कॉलेज में लिपिक की सेवा समाप्ति पर उबाल; कर्मचारी संगठनों का धरना, शिक्षक संघ ने भी दिया समर्थन ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: डी.ए.वी. इंटर कॉलेज में लिपिक की सेवा समाप्ति पर उबाल; कर्मचारी संगठनों का धरना, शिक्षक संघ ने भी दिया समर्थन

इसके अलावा देश में कृषि निर्यात को प्रोत्साहन देने हेतु देश के प्रत्येक जनपद में एक जनपद एक उत्पाद के तर्ज पर कृषि निर्यात प्रोत्साहन केंद्र खोलने की मांग की है। किसान यूनियन ने अवारा पशुओं से किसानों को निजात दिलाने हेतु वृहद कार्ययोजना तैयार करने का मुद्दा भी अपने प्रस्ताव में पारित किया है।

भाकियू अराजनैतिक ने प्रयागराज के माघ मेला क्षेत्र में 27 से 29 जनवरी तक तीन दिवसीय किसान चिंतन शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और महाराष्ट्र से आए किसानों ने देश भर की किसान समस्याओं पर 50 घंटे गहन चिंतन किया। इस चिंतन में तत्कालिक एवं दीर्घकालिक विषयों पर प्रस्ताव पारित कर देश एवं राज्य की सरकारों को भेजने का निर्णय लिया गया।

यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि चिंतन शिविर में लगभग 25 हजार किसानों ने भाग लिया। इसमें उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के जिला अध्यक्ष मौजूद रहे। इस किसान पंचायत को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी, राष्ट्रीय महासचिव अनिल तालाब, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह रंधावा और राष्ट्रीय सचिव उम्मेद सिंह समेत कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने कहा कि किसानों को काफी सुविधाओं की आवश्यकता है आज किसानों को उनकी फसलों का मूल्य दिलाने के लिए सरकार को कुछ कदम उठाने अनिवार्य है उत्तर प्रदेश में गन्ने का राज्य परामर्शी मूल्य तय नहीं किया गया है जो दुखद है गन्ने का आधा सत्र बीत चुका है।

उन्होंने कहा कि यदि उप्र सरकार अविलंब गन्ने का मूल्य घोषित नहीं करती है तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। उन्होंने बताया कि यूनियन के निर्णय के अनुसार संगठन 15 मार्च को मेरठ कमिश्नरी पर किसान पंचायत का आयोजन कर आंदोलन का शंखनाद किया जाएगा। इसके बाद किसानों की समस्याओं पर देशभर में संघर्ष किया जाएगा। सभी राज्यों में सम्मेलन करने के बाद दिल्ली में किसान महापंचायत का आयोजन होगा।

Views: 2

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

नई ऊर्जा चुनौतियां एवं उम्मीदें लेकर आया है नव संवत्सर 2083

-डॉ घनश्याम बादल  भले ही आज दुनिया ईस्वी सन के हिसाब से चल रही है और हम 2026 में रह...
Breaking News  धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
नई ऊर्जा चुनौतियां एवं उम्मीदें लेकर आया है नव संवत्सर 2083

मुजफ्फरनगर: गन्ना तौल केंद्रों की होगी जांच और खराब रास्तों की होगी मरम्मत, एडीएम ने दिया आश्वासन

मुजफ्फरनगर। जनपद के जिला पंचायत सभागार में बुधवार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: गन्ना तौल केंद्रों की होगी जांच और खराब रास्तों की होगी मरम्मत, एडीएम ने दिया आश्वासन

मुजफ्फरनगर में काली नदी के पास बदमाशों का तांडव, कार सवार पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला

मुजफ्फरनगर। जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र में रविवार की देर रात बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। शामली मार्ग स्थित काली...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में काली नदी के पास बदमाशों का तांडव, कार सवार पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला

बुढ़ाना का रण : 2027 में RLD के राजपाल-योगराज, BJP के उमेश या नितिन, आसपा के नवाजिश ? सपा के प्रमोद त्यागी या कोई और होगा आपकी पसंद ?, दीजिये अपनी राय, फेसबुक पेज पर !

बुढ़ाना (रॉयल बुलेटिन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सूबे में अभी से सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
बुढ़ाना का रण : 2027 में RLD के राजपाल-योगराज, BJP के उमेश या नितिन, आसपा के नवाजिश ? सपा के प्रमोद त्यागी या कोई और होगा आपकी पसंद ?, दीजिये अपनी राय, फेसबुक पेज पर !

सीएम योगी की चेतावनी:त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहारों—चैत्र नवरात्र, अलविदा की नमाज और ईद-उल-फितर—के मद्देनजर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी की चेतावनी:त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की चेतावनी:त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहारों—चैत्र नवरात्र, अलविदा की नमाज और ईद-उल-फितर—के मद्देनजर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी की चेतावनी:त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

सपा में ‘लेटर वॉर’ पर तूफानी सरोज का पलटवार, बोले अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लिखे पत्र के गोपनीय पत्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सपा में ‘लेटर वॉर’ पर तूफानी सरोज का पलटवार, बोले अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

एसटीएफ टीम ने पचास हजार के इनामी अंतरराज्यीय गो तस्कर एजाज को चंदौली से दबोचा

वाराणसी/चंदौल)। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की मेरठ की टीम ने पचास हजार के इनामी अंतरराज्यीय गो तस्कर एजाज को जनपद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
एसटीएफ टीम ने पचास हजार के इनामी अंतरराज्यीय गो तस्कर एजाज को चंदौली से दबोचा

मुरादाबाद में गंगा-जमुनी तहजीब की झलक: ईदगाह में दो चरणो में अदा होगी नमाज

मुरादाबाद। आगामी त्योहारों—नवरात्र और ईद-उल-फितर—को लेकर मुरादाबाद जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। बुधवार को पंचायत भवन सभागार में...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में गंगा-जमुनी तहजीब की झलक: ईदगाह में दो चरणो में अदा होगी नमाज

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम