मुजफ्फरनगर में बाल श्रम के खिलाफ बड़ा प्रहार: होटलों और फैक्ट्रियों से मुक्त कराए 8 किशोर, 6 मालिकों पर मुकदमे की तैयारी

डीएम के आदेश पर सड़कों पर उतरी संयुक्त टीम; बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और ट्रांसपोर्ट नगर में छापेमारी से मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर। जनपद में मासूमों के हाथों से औजार छीनकर उन्हें किताबें थमाने के संकल्प के साथ प्रशासन ने बाल श्रम के खिलाफ निर्णायक जंग छेड़ दी है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के सख्त आदेशों के अनुपालन में सहायक श्रम आयुक्त देवेश सिंह के निर्देशन में एक विशेष रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। श्रम विभाग, एएचटीयू पुलिस और स्वयंसेवी संस्थाओं की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर अचानक छापेमारी कर 8 किशोर श्रमिकों को मुक्त कराया। इस दौरान बच्चों से मजदूरी कराने वाले 6 सेवायोजकों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी बालेश्वर सिंह व शालू राणा और मानव तस्करी विरोधी इकाई (AHTU) के प्रभारी जय सिंह भाटी के नेतृत्व में टीम ने साईं धाम जानसठ रोड, ट्रांसपोर्ट नगर, भोपा रोड, रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन निरीक्षण किया। टीम को देखते ही कई दुकानदार और वर्कशॉप मालिक बच्चों को छुपाने की कोशिश करते नजर आए, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए काम कर रहे बच्चों को रेस्क्यू किया। सहायक श्रम आयुक्त ने चेतावनी दी कि 18 वर्ष से कम उम्र के किशोरों से काम कराना न केवल अनैतिक है, बल्कि बाल श्रम (निषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 के तहत एक गंभीर अपराध है।

आखिर क्यों है जनरल नरवणे की किताब पर बवाल? जानें वो 'अग्निवीर' और 'लद्दाख' कनेक्शन जिसने दिल्ली से संसद तक मचाया हड़कंप ये भी पढ़ें  आखिर क्यों है जनरल नरवणे की किताब पर बवाल? जानें वो 'अग्निवीर' और 'लद्दाख' कनेक्शन जिसने दिल्ली से संसद तक मचाया हड़कंप

"औजार नहीं, किताबों पर है बच्चों का हक"

मुजफ्फरनगर: राशन की दुकान पर हिंसक झड़प, महिलाएं भी पथराव में शामिल ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: राशन की दुकान पर हिंसक झड़प, महिलाएं भी पथराव में शामिल

अभियान के दौरान अधिकारियों ने जनता और व्यापारियों को जागरूक करते हुए कहा कि बच्चों का पहला अधिकार शिक्षा है। ग्रामीण समाज विकास केंद्र के गजेंद्र सिंह ने सरकार के 'स्कूल चलो अभियान' पर जोर देते हुए कहा कि बाल श्रम एक सामाजिक अभिशाप है जिसे समाज के सहयोग के बिना समाप्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने आह्वान किया कि पढ़ने की उम्र में बच्चों को होटलों या फैक्ट्रियों में भेजने के बजाय स्कूलों की ओर प्रेरित करें। इस सफल अभियान में एएचटीयू से उपनिरीक्षक मनमोहन सिंह, चाइल्ड हेल्पलाइन से सचिन व सागर और विधिक सेवा प्राधिकरण से गौरव मलिक सहित भारी पुलिस बल का विशेष सहयोग रहा।

बेंगलुरु: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत, राष्ट्रीय राजमार्ग पर मची चीख-पुकार ये भी पढ़ें  बेंगलुरु: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत, राष्ट्रीय राजमार्ग पर मची चीख-पुकार

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रामनिवास | बिज़नेस रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मीडिया और विज्ञापन जगत का 23 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले रामनिवास कटारिया 'रॉयल बुलेटिन' की व्यावसायिक और संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। 'अमर उजाला' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में विज्ञापन प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं देने के बाद, श्री कटारिया पिछले 10 वर्षों से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार के साथ जुड़े हुए हैं। वर्तमान में विज्ञापन प्रभारी की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ वे शैक्षणिक संस्थानों (स्कूलों) और औद्योगिक इकाइयों (उद्योगों) की विशेष रिपोर्टिंग भी करते हैं। विज्ञापन संबंधी परामर्श और औद्योगिक/शैक्षणिक खबरों के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7017986469 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

यूपी फतह के लिए बिछने लगी सियासी बिसात: 'ऊपर मोदी-नीचे योगी' के नारे के साथ मैदान में भाजपा, अखिलेश का 'PD+A' दांव बढ़ाएगा चुनौती

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव एक वर्ष बाद फरवरी 2027 में होने हैं, लेकिन इस राज्य में राजनीतिक गतिविधियां अभी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लाइफस्टाइल  राजकाज  सहारनपुर 
यूपी फतह के लिए बिछने लगी सियासी बिसात: 'ऊपर मोदी-नीचे योगी' के नारे के साथ मैदान में भाजपा, अखिलेश का 'PD+A' दांव बढ़ाएगा चुनौती

मुजफ्फरनगर: नशे के काले कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने वाले युवक की जान पर बन आई, 'भीम गैंग' पर साजिश का आरोप

मुजफ्फरनगर। जनपद में अवैध नशे के कारोबार और संगठित अपराध के खिलाफ आवाज उठाना एक नागरिक के लिए जी का...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: नशे के काले कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने वाले युवक की जान पर बन आई, 'भीम गैंग' पर साजिश का आरोप

मुजफ्फरनगर में प्रदूषण फैलाने वाली पेपर मिलों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक': 4 बड़ी मिलों पर प्रशासन का छापा, बॉयलर और प्लांट सील

मुजफ्फरनगर। जनपद में प्रदूषण नियंत्रण मानकों की धज्जियां उड़ाने वाली पेपर मिलों के खिलाफ जिला प्रशासन ने अब तक की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में प्रदूषण फैलाने वाली पेपर मिलों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक': 4 बड़ी मिलों पर प्रशासन का छापा, बॉयलर और प्लांट सील

खतौली में बेखौफ दबंगों का दुस्साहस: पेट्रोल डलवाकर बिना पैसे दिए सेल्समैन को बेल्टों से पीटा, पुलिस ने कूकड़ा के 3 आरोपियों को दबोचा

मुजफ्फरनगर (खतौली)। जनपद के खतौली कोतवाली क्षेत्र में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने न केवल पेट्रोल...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
खतौली में बेखौफ दबंगों का दुस्साहस: पेट्रोल डलवाकर बिना पैसे दिए सेल्समैन को बेल्टों से पीटा, पुलिस ने कूकड़ा के 3 आरोपियों को दबोचा

मुजफ्फरनगर में अमेजन से 'डिजिटल डकैती' करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश: 6.50 लाख का सोना बरामद, जयपुर के 3 शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद की थाना नई मंडी पुलिस ने ई-कॉमर्स दिग्गज 'अमेजन' और डिलीवरी कंपनियों के साथ शातिराना ढंग से धोखाधड़ी...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में अमेजन से 'डिजिटल डकैती' करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश: 6.50 लाख का सोना बरामद, जयपुर के 3 शातिर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

यूपी फतह के लिए बिछने लगी सियासी बिसात: 'ऊपर मोदी-नीचे योगी' के नारे के साथ मैदान में भाजपा, अखिलेश का 'PD+A' दांव बढ़ाएगा चुनौती

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव एक वर्ष बाद फरवरी 2027 में होने हैं, लेकिन इस राज्य में राजनीतिक गतिविधियां अभी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लाइफस्टाइल  राजकाज  सहारनपुर 
यूपी फतह के लिए बिछने लगी सियासी बिसात: 'ऊपर मोदी-नीचे योगी' के नारे के साथ मैदान में भाजपा, अखिलेश का 'PD+A' दांव बढ़ाएगा चुनौती

भक्ति के रंग में रंगा वैवाहिक मंडप: चंदौसी में जयमाला से पहले गूँजी बांकेबिहारी की महाआरती, अनमोल और तृप्ति ने प्रभु चरणों में टेका मत्था

चंदौसी। चंदौसी के संजीवनी पैलेस में आयोजित एक विवाह समारोह ने धार्मिक श्रद्धा और सांस्कृतिक परंपरा की एक अनूठी मिसाल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
भक्ति के रंग में रंगा वैवाहिक मंडप: चंदौसी में जयमाला से पहले गूँजी बांकेबिहारी की महाआरती, अनमोल और तृप्ति ने प्रभु चरणों में टेका मत्था

रामपुर: भाजपा की बजट चौपाल में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज, विधायक आकाश सक्सेना ने गिनाईं खूबियां

रामपुर। रामपुर नगर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक विशेष बजट चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामपुर: भाजपा की बजट चौपाल में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज, विधायक आकाश सक्सेना ने गिनाईं खूबियां

फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए अपहरण का प्रैंक करना पड़ा महंगा, आठ यूट्यूबर गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर जनपद के गुजैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत 10 वर्षीय छात्र का अपहरण कर दो लाख रुपये...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए अपहरण का प्रैंक करना पड़ा महंगा, आठ यूट्यूबर गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय