9 सालों में भारत को देखने का नजरिया बदला,विकसित राष्ट्र के लिए हर क्षण पूरी ताकत से काम करें- मुर्मू

On

नयी दिल्ली-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को दोहराते हुए देशवासियों से इसके लिए हर क्षण अपने पूर्ण सामर्थ्य के साथ काम करने की अपील की ! उन्होंने कहा कि विकसित भारत ऐसा हो जिसकी जड़ें अतीत के गौरव के साथ जुड़ी हों और साथ ही उसमें आधुनिकता के […]

नयी दिल्ली-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को दोहराते हुए देशवासियों से इसके लिए हर क्षण अपने पूर्ण सामर्थ्य के साथ काम करने की अपील की !

उन्होंने कहा कि विकसित भारत ऐसा हो जिसकी जड़ें अतीत के गौरव के साथ जुड़ी हों और साथ ही उसमें आधुनिकता के सभी संभावित आयाम भी समाहित हों।

एसडी पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं के लिए 'आशीर्वचन समारोह' का भव्य आयोजन; भावुक पलों के साथ विद्यार्थियों को दी गई विदाई ये भी पढ़ें  एसडी पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं के लिए 'आशीर्वचन समारोह' का भव्य आयोजन; भावुक पलों के साथ विद्यार्थियों को दी गई विदाई


उन्होंने मुश्किल से मुश्किल लक्ष्य को संभव बनाने और भविष्योन्मुखी दृष्टि के साथ कल के काम को आज पूरा करने का आह्वान करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने निर्णय क्षमता का प्रदर्शन किया है जिससे देश में अनेक सकारात्मक बदलाव आये हैं, लोगों का आत्मविश्वास बढा है और दुनिया में भारत को नये नजरिये से देखा जा रहा है।


राष्ट्रपति ने मंगलवार को बजट सत्र के पहले दिन संसद के केन्द्रीय कक्ष में दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को पहली बार संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के अमृतकाल का 25 वर्ष का कालखंड विकसित भारत के निर्माण का कालखंड है और प्रत्येक नागरिक को इसके लिए कर्तव्यों की पराकाष्ठा प्रदर्शित करनी होगी।

श्रीमती मुर्मू ने भ्रष्टाचार को लोकतंत्र तथा सामाजिक न्याय का शत्रु बताते हुए कहा कि सरकार इससे निरंतर लड़ रही है और प्रत्यक्ष लाभांतरण जैसे कदमों तथा बेनामी संपत्ति जब्त करने जैसे कानूनों से इस दिशा में प्रगति हुई है।
उन्होंने अनुच्छेद 370 को हटाने तथा तीन तलाक पर रोक जैसे निर्णयों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार साहसिक फैसले ले रही है , दूरदराज के इलाकों के विकास , आदिवासी और पिछड़ी आबादी के कल्याण के कार्यक्रमों से लोगों की आकांक्षाएं बढी हैं। सरकार के सख्त रूख और विकास की नीतियों से वामपंथी उग्रवाद का भौगोलिक दायरा भी सिमट गया है।

उन्होंने कहा कि भारत ने आतंकवाद को लेकर कड़ा रूख अपनाया है और आज दुनिया भी इसे समझ रही है। भारत की आवाज को विश्व मंच पर गंभीरता से सुना जा रहा है।
राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र जैसी अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं में सुधार की जरूरत बताते हुए कहा कि चुनौतीपूर्ण विश्व में कई कारणों से इनकी प्रासंगिकता पर सवाल उठ रहे हैं।

उन्होंने सामाजिक और आर्थिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा उठाये गये विभिन्न कदमों की सफलता का जिक्र किया और कहा कि मेड इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियानों की सफलता का लाभ देश को मिल रहा है। देश की विनिर्माण क्षमता बढ रही है और विनिर्माण क्षेत्र की विदेशी कंपनी भारत आ रही हैं।

उन्होंने कहा , “ आज हम भारत में ही सेमिकंडक्टर चिप से लेकर हवाई जहाज के निर्माण के लिए प्रयास शुरू कर चुके हैं। ”
श्रीमती मुर्मू ने कहा कि सरकार की नीतियों तथा योजनाओं से रक्षा निर्यात छह गुना बढा है , सेना में स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत का शामिल होना गर्व की बात है। देश मोबाइल का बड़ा निर्यातक बन गया है , खिलौनों के आयात में 70 प्रतिशत की कमी और निर्यात में 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

भारत वैश्विक नवाचार सूचकांक में 2015 के 81 वें स्थान से 40 वें स्थान पर आ गया है। देश में 90 हजार स्टार्टअप पंजीकृत हो चुके हैं।

श्रीमती मुर्मू ने कहा कि इस सरकार के आने के बाद देश में हर रोज गरीबों के लिए औसतन 11 हजार अवास बनाये गये, हर रोज 55 हजार से ज्यादा गैस कनेक्शन दिये गये, हर रोज औसतन ढाई लाख लोग ब्राड बैंड कनेक्शन से जुडे। उन्होंने कहा कि बीते आठ-नौ वर्षों में भारत में लगभग हर महीने एक नया मेडिकल कॉलेज बना है, हर दिन दो महाविद्यालय और हर सप्ताह एक विश्वविद्यालय बना है।
सामाजिक अवसंरचना विकास में प्रगति का उल्लेख करते हुए श्रीमती मुर्मू ने कहा कि 2004 से 2014 के बीच जहां देश में 145 मेडिकल कालेज खुले थे वहीं उसके बाद 2022 तक 260 से अधिक नये मेडिकल कालेज खुल चुके हैं और मेडिकल की पढाई कर रहे छात्रों की संख्या अब पहले के मुकाबले दो गुना हो चुकी है। पिछले आठ वर्ष में देश में 300 से अधिक विश्वविद्यालय बने हैं जबकि 2024 से पहले कुल 725 विश्वविद्यालय थे।
उन्होंने इसी तरह राजमार्ग , रेल, विमानन और मेट्रो जैसी सुविधाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्ष में राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क में 55 प्रतिशत से ज्यादा बढोतरी हुई है। भारतमाला परियोजना के तहत जल्दी ही 550 से ज्यादा जिले हाईवे से जुड़ जायेंगे। अर्थव्यवस्था को गति देने वाले गलियारों की संख्या 6 से बढकर 50 होने वाली है।
राष्ट्रपति ने हरित ऊर्जा के क्षेत्र में देश की प्रगति का भी उल्लेख किया और कहा कि भारत ने उस सोच को भी बदला है जो प्रगति और प्रकृति को परस्पर विरोधी मानती थी। उन्होंने कहा, “ मेरी सरकार ग्रीन ग्रोथ (हरित वृद्धि) पर ध्यान दे रही है और पूरे विश्व को मिशन लाइफ (पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली का अभियान) से जोड़ने पर बल दे रही है। देश में आठ वर्ष में सौर बिजली उत्पादन क्षमता 20 गुना बढी है और आज 40 प्रतिशत बिजली गैर खनिज ईंधन से प्राप्त हो रही है। सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को प्रोत्साहित कर रही है और 27 शहरों में मेट्रो परियोजना पर काम चल रहा है। साथ ही 100 से अधिक जलमार्ग विकसित किये जा रहे हैं।
श्रीमती मुर्मू ने भारत को महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय मंच जी 20 तथा शंघाई सहयोग संगठन की अध्यक्षता का अवसर मिलने , हिन्द प्रशांत क्षेत्र में क्वाड समूह की सदस्यता का उल्लेख करते हुए कहा , “ यह भारत के वैश्विक रिश्तों का बेहतरीन युग है। भारत को लेकर आज जो सद्भाव है उसका लाभ हमें अफगानिस्तान और यूक्रेन में पैदा हुए संकट के दौरान मिला और हम अपने नागरिकों को वहां से सुरक्षित निकालने में सफल रहे। ”
राष्ट्रपति ने कहा कि भारत में महिलाओं की संख्या पहली बार पुरूषों से अधिक पहुंच गयी है और महिलाएं हर मोर्चे पर बढ चढ कर देश को आगे बढाने में अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा , “ ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की सफलता आज हम देख रहे हैं। देश में पहली बार पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या अधिक हुई है एवं महिलाओं का स्वास्थ्य भी पहले के मुकाबले और बेहतर हुआ है।”
उन्होंने कहा, “ मुझे यह देखकर गर्व होता है कि आज की हमारी बहनें और बेटियां उत्कल भारती के सपनों के अनुरूप विश्व स्तर पर अपनी कीर्ति पताका लहरा रही हैं।” उन्होंने कहा कि सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि किसी भी कार्यक्षेत्र में महिलाओं के लिए कोई बंदिश न हो। आज महिलाओं के लिए खनन कार्य से लेकर सेना के अग्रिम मोर्चे तक सभी क्षेत्रों को भर्ती के लिए खोल दिया गया है। सैनिक स्कूलों से लेकर मिलिट्री ट्रेनिंग स्कूलों तक में अब हमारी बेटियां पढाई और प्रशिक्षण कर रही हैं।
श्रीमती मुर्मू ने अपने गृह प्रांत ओड़िशा की सुप्रसिद्ध कवयित्री उत्कल भारती कुंतला कुमारी साबत की सौ वर्ष पहले की पंक्ति का उल्लेख करते हुए कहा , “ वसुंधरा – तले भारत रमणी नुहे हीन नुहे दीन , अमर कीरति कोटि युगे केभें जगतुं नोहिब लीन” यानी भारत की नारी पृथ्वी पर किसी की भी तुलना में न तो दीन है और न ही हीन है तथा संपूर्ण जगत में उसकी अमर कीर्ति युगों युगों तक कभी लुप्त नहीं होगी यानी सदैव बनी रहेगी। ”

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

शामली: खेडीकरमू में बीएसपी की जिला स्तरीय बैठक, कार्यकर्ताओं को पार्टी नीतियों की जानकारी दी गई

शामली। बहुजन समाज पार्टी द्वारा मंगलवार को क्षेत्र के गांव खेडीकरमू स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में जिला...
शामली 
शामली: खेडीकरमू में बीएसपी की जिला स्तरीय बैठक, कार्यकर्ताओं को पार्टी नीतियों की जानकारी दी गई

Profitable Kaddu Farming Technique: 45 दिन में तैयार होने वाली फसल से कम लागत में 80 हजार तक की कमाई

आज के समय में खेती सिर्फ मेहनत नहीं बल्कि समझदारी और सही तकनीक का खेल बन चुकी है। देश के...
कृषि 
Profitable Kaddu Farming Technique: 45 दिन में तैयार होने वाली फसल से कम लागत में 80 हजार तक की कमाई

नोएडा में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का निरीक्षण किया, 243 बीएलओ को किया सम्मानित

    नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मंगलवार को जनपद भ्रमण के दौरान जनपद गौतमबुद्व नगर       इस...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का निरीक्षण किया, 243 बीएलओ को किया सम्मानित

शामली: विधान परिषद में एमएलसी किरण पाल कश्यप ने पिछड़े वर्गों के आरक्षण पर उठाए सवाल

शामली। विधान परिषद में आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा के दौरान एमएलसी किरण पाल कश्यप ने सरकार पर पिछड़े...
शामली 
शामली: विधान परिषद में एमएलसी किरण पाल कश्यप ने पिछड़े वर्गों के आरक्षण पर उठाए सवाल

भारत-यूएस ट्रेड डील से अमेरिकी प्लास्टिक बाजार में बढ़ेगी देश की हिस्सेदारी : इंडस्ट्री

   गाजियाबाद। भारत-यूएस ट्रेड डील घरेलू प्लास्टिक निर्यातकों के लिए व्यापार का बड़ा अवसर लेकर आई है और इससे अमेरिकी प्लास्टिक...
Breaking News  बिज़नेस 
भारत-यूएस ट्रेड डील से अमेरिकी प्लास्टिक बाजार में बढ़ेगी देश की हिस्सेदारी : इंडस्ट्री

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में ‘मिस एंड मिसेज मुरादाबाद 2026’ का शानदार आयोजन: चारू अग्रवाल व निकिता अरोड़ा बनीं विजेता

मुरादाबाद, 10 फरवरी 2026। लाइफ स्टाइल फाउंडेशन और पर्यावरण मित्र समिति के संयुक्त तत्वावधान में मुरादाबाद में ‘मिस एंड मिसेज...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में ‘मिस एंड मिसेज मुरादाबाद 2026’ का शानदार आयोजन: चारू अग्रवाल व निकिता अरोड़ा बनीं विजेता

दिल्ली कंस्टीट्यूशन क्लब में बीकेयू की सेमिनार, 12 को जिला मुख्यालय का करेंगे घेराव

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन द्वारा दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित मुक्त व्यापार समझौता खतरे में खेती के...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
दिल्ली कंस्टीट्यूशन क्लब में बीकेयू की सेमिनार, 12 को जिला मुख्यालय का करेंगे घेराव

यूपी: इटावा में प्रेम प्रसंग में पति की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

   इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है, जिसने पूरे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
यूपी: इटावा में प्रेम प्रसंग में पति की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

सहारनपुर: फॉर्म सात पर नई गाइडलाइन, समाजवादी पार्टी ने बताया बड़ी जीत

सहारनपुर। भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश द्वारा फॉर्म सात को लेकर नई गाइडलाइन जारी किए जाने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: फॉर्म सात पर नई गाइडलाइन, समाजवादी पार्टी ने बताया बड़ी जीत