मुजफ्फरनगर रालोद कार्यालय में चाैधरी अजित सिंह को किया याद, 7 दिन तक चलेगा घर-घर जाना अभियान
मुजफ्फरनगर। सरकुलर रोड पर स्थित रालोद कार्यालय में पूर्व रालोद अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की जयंती पर रालोद के जिला कार्यालय पर हवन कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई। किसान नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की जयंती पर रविवार को महावीर चौक स्थित कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। […]
मुजफ्फरनगर। सरकुलर रोड पर स्थित रालोद कार्यालय में पूर्व रालोद अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की जयंती पर रालोद के जिला कार्यालय पर हवन कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई।
किसान नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की जयंती पर रविवार को महावीर चौक स्थित कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि 12 फरवरी से 19 तक गांव देहात में पूर्व केंद्रीय मंत्री द्वारा किसानों, मजदूरों और जनता के हितों में किए गए कार्यों की जानकारी जनता को गांव-गांव घर-घर जाकर दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि चौधरी साहब ने इस प्रदेश के अंदर 50 से अधिक चीनी मिलें लगवाईं। कई बार उन्होंने गन्ने की लड़ाई को लड़ा था। किसान आंदोलन को बचाने में चौधरी साहब की अहम भूमिका थी। उनके अधूरे रह गए कार्यों को करने के लिए हम चौधरी जयंत सिंह के हाथों को मजबूत करेंगे।
इस मौके पर पूर्व मंत्री योगराज सिंह, रालोद मंडल अध्यक्ष अजीत राठी, सुधीर भारतीय, विकास कादयान आदि नेता शामिल रहे।
ये भी पढ़ें रामपुर: जेल की सलाखों के पीछे बिगड़ी आज़म खान की तबीयत, मुलाकात के बाद समर्थकों ने जताई गहरी चिंताराष्ट्रीय लोकदल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया कि किसान संदेश अभियान के तहत पिछले 50 दिनों से उत्तर प्रदेश के किसान अपने तीन समस्याओं को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
गन्ने का लाभकारी मूल्य घोषित हो। पुराने गन्ने का भुगतान, आवारा पशुओं का समाधान की मांगों को लेकर 27 फरवरी को मंडलायुक्त कार्यालय पर लोक दल के कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन करेंगे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां