मुजफ्फरनगर में श्रीराम कॉलेज परिक्रमा मार्ग का निर्माण ठप, पांच करोड़ की परियोजना अटकी, पालिका तैयार, जल निगम की स्वीकृति का इंतज़ार

On

मुजफ्फरनगर।  श्रीराम कॉलेज के सामने परिक्रमा मार्ग पर जलभराव की गंभीर समस्या के स्थायी समाधान और सड़क निर्माण का कार्य केवल जल निगम की लेट लतीफी के कारण अटका हुआ है। नगर पालिका परिषद करीब पांच करोड़ रुपये खर्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है और उसने टेंडर तक स्वीकृत करा दिए हैं, लेकिन जल निगम के स्तर पर स्वीकृति न मिलने से काम शुरू नहीं हो पा रहा है।

इस सड़क की दुर्दशा को दूर करने के लिए नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने विशेष प्राथमिकता पर जोर दिया। 13 अक्टूबर को सम्पन्न हुई बोर्ड बैठक में करीब पांच करोड़ रुपये का बजट खर्च कर सड़क निर्माण और नाले की मरम्मत का कार्य पास कराया गया। सहायक अभियंता निर्माण नैपाल सिंह ने बताया कि परिक्रमा मार्ग के निर्माण कार्य का टेंडर भी हो चुका है। पालिका सड़क को दो हिस्सों में (भगीरथ चौक पुलिया से रेलवे क्रॉसिंग तक दाईं ओर और एटूजेड चौराहा पुलिया से श्रीराम कॉलेज तक) बनाने जा रही है, जिस पर लगभग चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अतिरिक्त, नाले की दीवारों को ऊंचा करने, अवशेष नाले का निर्माण और डिवाइडर निर्माण पर भी करीब सवा करोड़ रुपये खर्च करने का व्ययानुमान पास कराया गया है।

होली 2026: 'खेलेंगे हम होली' से 'बलम पिचकारी' तक, रंगों को और गाढ़ा कर देंगे ये क्लासिक और ट्रेंडिंग गाने ये भी पढ़ें  होली 2026: 'खेलेंगे हम होली' से 'बलम पिचकारी' तक, रंगों को और गाढ़ा कर देंगे ये क्लासिक और ट्रेंडिंग गाने

हालांकि, इन सभी तैयारियों के बावजूद काम रुका हुआ है। श्री नैपाल सिंह ने बताया कि पालिका जल निगम के प्रोजेक्ट के लेट होने के कारण सड़क निर्माण शुरू नहीं करा पा रही है। जल निगम नगरीय इकाई के एक्सईएन अबू जैद द्वारा डीपीआर स्वीकृति के लिए सहारनपुर स्थित एसई कार्यालय में भेजी गई है, जिस पर अभी तक कोई हरी झंडी नहीं मिल पायी है। पूर्व में एमडीए द्वारा कराए गए गलत नाला निर्माण कार्य के कारण स्थिति बदहाल हुई थी, लेकिन अब जल निगम की ढिलाई समस्या को और बढ़ा रही है।

मुजफ्फरनगर में प्रधान का फर्जी लेटर पैड इस्तेमाल कर जमानत कराने का खेल बेनकाब, आरोपी गिरफ्तार ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में प्रधान का फर्जी लेटर पैड इस्तेमाल कर जमानत कराने का खेल बेनकाब, आरोपी गिरफ्तार

Views: 290

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड पर वाहन से कुचलकर युवक की मौके पर मौत, मृतक की शिनाख्त नहीं  

मुजफ्फरनगर। जनपद के मेरठ रोड पर एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड पर वाहन से कुचलकर युवक की मौके पर मौत, मृतक की शिनाख्त नहीं  

संभल में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर जताया विरोध, 600 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य की मांग

संभल जनपद के विभिन्न गांवों में मंगलवार को किसानों ने गन्ने की होली जलाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर जताया विरोध, 600 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य की मांग

सीमा से सटे विराटनगर के सीडीओ कार्यालय के पास मिला बम, सेना ने किया डिफ्यूज, बढ़ाई गई सुरक्षा

अररिया। नेपाल में जेन जी आंदोलन में सत्ता परिवर्तन के बाद सुशीला कार्की के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनी,जिसके सामने...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
सीमा से सटे विराटनगर के सीडीओ कार्यालय के पास मिला बम, सेना ने किया डिफ्यूज, बढ़ाई गई सुरक्षा

मुज़फ्फरनगर के व्यापारी परिवार दुबई में फंसे, ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दिया मदद का भरोसा

   मुज़फ्फरनगर। जनपद के प्रतिष्ठित व्यापारी परिवारों से जुड़े चार लोग इन दिनों दुबई में फंसे होने के कारण परिजनों की...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर के व्यापारी परिवार दुबई में फंसे, ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दिया मदद का भरोसा

मेरठ में पतंगबाजी के विवाद में खूनी संघर्ष: किशोर और मां की सरेराह पिटाई, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

   मेरठ। मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र स्थित शौकत कॉलोनी में सोमवार शाम पतंग काटने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में पतंगबाजी के विवाद में खूनी संघर्ष: किशोर और मां की सरेराह पिटाई, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

उत्तर प्रदेश

संभल में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर जताया विरोध, 600 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य की मांग

संभल जनपद के विभिन्न गांवों में मंगलवार को किसानों ने गन्ने की होली जलाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर जताया विरोध, 600 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य की मांग

मेरठ में पतंगबाजी के विवाद में खूनी संघर्ष: किशोर और मां की सरेराह पिटाई, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

   मेरठ। मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र स्थित शौकत कॉलोनी में सोमवार शाम पतंग काटने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में पतंगबाजी के विवाद में खूनी संघर्ष: किशोर और मां की सरेराह पिटाई, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

सहारनपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गौकशी की फिराक में घूमते बदमाशों को दबोचा, दो सगे भाई घायल

सहारनपुर। जनपद में गौकशी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन' जारी है। इसी कड़ी में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गौकशी की फिराक में घूमते बदमाशों को दबोचा, दो सगे भाई घायल

सहारनपुर में बेटे की संदिग्ध मौत पर पिता का गंभीर आरोप, दो दोस्तों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

सहारनपुर। जनपद सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने सनसनी फैला दी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बेटे की संदिग्ध मौत पर पिता का गंभीर आरोप, दो दोस्तों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं