एआरसी के बिना एयरबस उड़ाने पर डीजीसीए ने एयर इंडिया पर एक करोड़ रुपए का लगाया जुर्माना

On

नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयर इंडिया पर 1 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। डीजीसीए ने यह कार्रवाई इसलिए की क्योंकि एयर इंडिया ने एक एयरबस ए320 विमान को वैध उड़ान योग्यता प्रमाणपत्र (एयरवर्थिनेस परमिट) के बिना आठ बार उड़ाया। विमानन नियामक ने इस उल्लंघन को 'गंभीर' बताया और इस सुरक्षा चूक के लिए कंपनी के शीर्ष प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है।

डीजीसीए के जुर्माना आदेश में कहा गया है कि एयरबस ए320 विमान को पिछले साल 24 और 25 नवंबर के बीच नई दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद के बीच कई उड़ानों में बिना अनिवार्य एयरवर्थिनेस रिव्यू सर्टिफिकेट के उड़ाया गया। एआरसी एक महत्वपूर्ण वार्षिक प्रमाणपत्र होता है, जिसे विमानन नियामक तब जारी करता है जब विमान तय सुरक्षा और नियमों की जांच में सफल होता है। इसके बिना उड़ान भरना विमानन सुरक्षा नियमों का गंभीर उल्लंघन माना जाता है।

सुप्रीम कोर्ट ने दी विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को सशर्त जमानत, 30 करोड़ की धोखाधड़ी का है मामला ये भी पढ़ें  सुप्रीम कोर्ट ने दी विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को सशर्त जमानत, 30 करोड़ की धोखाधड़ी का है मामला

सूत्रों के अनुसार, डीजीसीए ने इस मामले को गंभीरता से लिया और एयरलाइन के 'लापरवाह रवैये' पर आपत्ति जताई। डीजीसीए के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बयान में कहा, “एयर इंडिया डीजीसीए के आदेश की प्राप्ति की पुष्टि करती है, जो 2025 में स्वेच्छा से रिपोर्ट की गई एक घटना से संबंधित है। पहचानी गई सभी कमियों को संतोषजनक रूप से दूर कर लिया गया है और इसकी जानकारी प्राधिकरण को दे दी गई है। एयर इंडिया परिचालन की विश्वसनीयता और सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।” पिछले साल जून में अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद एयर इंडिया कठिन दौर से गुजर रही है। निजीकरण प्रक्रिया के तहत सरकार से अधिग्रहण के बाद कंपनी अपेक्षित गति से वित्तीय सुधार नहीं कर पाई है। रिपोर्ट के अनुसार, एयर इंडिया अपने मौजूदा प्रमुख कैंपबेल विल्सन की जगह नए सीईओ की तलाश कर रही है। विल्सन का अनुबंध 2027 के मध्य में समाप्त हो रहा है और बताया जा रहा है कि वे आगे कार्य जारी रखने के इच्छुक नहीं हैं।

यूपी में पंचायत चुनाव टलना तय: 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद ही बज सकता है चुनावी बिगुल, गांव में होंगे प्रशासक नियुक्त  ये भी पढ़ें  यूपी में पंचायत चुनाव टलना तय: 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद ही बज सकता है चुनावी बिगुल, गांव में होंगे प्रशासक नियुक्त

सूत्रों के मुताबिक, यह बदलाव आपसी सहमति से हो सकता है। बताया जा रहा है कि टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने बड़े एयरलाइंस संचालन का अनुभव रखने वाले संभावित सीईओ उम्मीदवारों से प्रारंभिक बातचीत भी की है। प्रबंधन में बदलाव की मुख्य वजह यह बताई जा रही है कि एयर इंडिया 31 मार्च तक ब्रेक-ईवन का लक्ष्य हासिल करने से चूक सकती है। जून 2025 में अहमदाबाद में बोइंग 787 ड्रीमलाइनर दुर्घटना ने कंपनी और उसके पुनरुद्धार योजना को बड़ा झटका दिया। इसके अलावा, पाकिस्तान द्वारा भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने से उड़ान मार्ग लंबे हो गए हैं और परिचालन लागत बढ़ गई है, जिसका असर एयर इंडिया के वित्तीय प्रदर्शन पर पड़ा है।

कानपुर HDFC बैंक विवाद: अब 'ब्राह्मण बनाम ठाकुर' की जंग, इस्तीफा देने वाली ऋतु बोलीं- 'पति को कुछ हुआ तो आस्था जिम्मेदार' ये भी पढ़ें  कानपुर HDFC बैंक विवाद: अब 'ब्राह्मण बनाम ठाकुर' की जंग, इस्तीफा देने वाली ऋतु बोलीं- 'पति को कुछ हुआ तो आस्था जिम्मेदार'

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: नशे के काले कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने वाले युवक की जान पर बन आई, 'भीम गैंग' पर साजिश का आरोप

मुजफ्फरनगर। जनपद में अवैध नशे के कारोबार और संगठित अपराध के खिलाफ आवाज उठाना एक नागरिक के लिए जी का...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: नशे के काले कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने वाले युवक की जान पर बन आई, 'भीम गैंग' पर साजिश का आरोप

मुजफ्फरनगर में प्रदूषण फैलाने वाली पेपर मिलों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक': 4 बड़ी मिलों पर प्रशासन का छापा, बॉयलर और प्लांट सील

मुजफ्फरनगर। जनपद में प्रदूषण नियंत्रण मानकों की धज्जियां उड़ाने वाली पेपर मिलों के खिलाफ जिला प्रशासन ने अब तक की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में प्रदूषण फैलाने वाली पेपर मिलों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक': 4 बड़ी मिलों पर प्रशासन का छापा, बॉयलर और प्लांट सील

खतौली में बेखौफ दबंगों का दुस्साहस: पेट्रोल डलवाकर बिना पैसे दिए सेल्समैन को बेल्टों से पीटा, पुलिस ने कूकड़ा के 3 आरोपियों को दबोचा

मुजफ्फरनगर (खतौली)। जनपद के खतौली कोतवाली क्षेत्र में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने न केवल पेट्रोल...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
खतौली में बेखौफ दबंगों का दुस्साहस: पेट्रोल डलवाकर बिना पैसे दिए सेल्समैन को बेल्टों से पीटा, पुलिस ने कूकड़ा के 3 आरोपियों को दबोचा

मुजफ्फरनगर में अमेजन से 'डिजिटल डकैती' करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश: 6.50 लाख का सोना बरामद, जयपुर के 3 शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद की थाना नई मंडी पुलिस ने ई-कॉमर्स दिग्गज 'अमेजन' और डिलीवरी कंपनियों के साथ शातिराना ढंग से धोखाधड़ी...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में अमेजन से 'डिजिटल डकैती' करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश: 6.50 लाख का सोना बरामद, जयपुर के 3 शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में बाल श्रम के खिलाफ बड़ा प्रहार: होटलों और फैक्ट्रियों से मुक्त कराए 8 किशोर, 6 मालिकों पर मुकदमे की तैयारी

मुजफ्फरनगर। जनपद में मासूमों के हाथों से औजार छीनकर उन्हें किताबें थमाने के संकल्प के साथ प्रशासन ने बाल श्रम...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में बाल श्रम के खिलाफ बड़ा प्रहार: होटलों और फैक्ट्रियों से मुक्त कराए 8 किशोर, 6 मालिकों पर मुकदमे की तैयारी

उत्तर प्रदेश

भक्ति के रंग में रंगा वैवाहिक मंडप: चंदौसी में जयमाला से पहले गूँजी बांकेबिहारी की महाआरती, अनमोल और तृप्ति ने प्रभु चरणों में टेका मत्था

चंदौसी। चंदौसी के संजीवनी पैलेस में आयोजित एक विवाह समारोह ने धार्मिक श्रद्धा और सांस्कृतिक परंपरा की एक अनूठी मिसाल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
भक्ति के रंग में रंगा वैवाहिक मंडप: चंदौसी में जयमाला से पहले गूँजी बांकेबिहारी की महाआरती, अनमोल और तृप्ति ने प्रभु चरणों में टेका मत्था

रामपुर: भाजपा की बजट चौपाल में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज, विधायक आकाश सक्सेना ने गिनाईं खूबियां

रामपुर। रामपुर नगर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक विशेष बजट चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामपुर: भाजपा की बजट चौपाल में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज, विधायक आकाश सक्सेना ने गिनाईं खूबियां

फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए अपहरण का प्रैंक करना पड़ा महंगा, आठ यूट्यूबर गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर जनपद के गुजैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत 10 वर्षीय छात्र का अपहरण कर दो लाख रुपये...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए अपहरण का प्रैंक करना पड़ा महंगा, आठ यूट्यूबर गिरफ्तार

सहारनपुर में राष्ट्रीय विकास संगठन की बैठक, पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि

सहारनपुर।‌‌ राष्ट्रीय विकास संगठन की जिला व महानगर की संयुक्त मासिक बैठक में पुलवामा में शहीद हुए जवानों के सम्मान...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में राष्ट्रीय विकास संगठन की बैठक, पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि

सर्वाधिक लोकप्रिय