शामली: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर डीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक; 10 अप्रैल को होगा अंतिम प्रकाशन
01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा बन सकेंगे वोटर, ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधा

शामली। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के संबंध में आज नवीन कलेक्ट्रेट कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान राजनैतिक दलों को फॉर्म-9, 10, 11, 11ए और 11बी की सूचियां उपलब्ध कराई गईं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूचियों का आलेख्य प्रकाशन 06 जनवरी 2026 को किया जा चुका है। अब 06 मार्च 2026 तक नागरिक अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण 27 मार्च तक पूर्ण कर लिया जाएगा, जिसके बाद 10 अप्रैल 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। उन्होंने जोर दिया कि जो नागरिक 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं या करेंगे, वे अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य पंजीकृत कराएं।
ये भी पढ़ें प्रयागराज: गंगा में डूबे दूसरे छात्र शुभम का शव भी मिला, अमेठी के रहने वाले थे दोनों छात्रबैठक में जानकारी दी गई कि नाम जुड़वाने, हटवाने या संशोधन के लिए संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (BLO) या तहसील कार्यालय में आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा, भारत निर्वाचन आयोग के 'ECINET' मोबाइल ऐप और वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से भी ऑनलाइन फॉर्म-6 और फॉर्म-8 भरे जा सकते हैं। बैठक में डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी (जिला निर्वाचन) विनय प्रताप सिंह भदौरिया सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्ष और मंत्री उपस्थित रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां