घटते जन्मदर से घबराया चीन, महिलाओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए कर रहा प्रोत्साहित: रिपोर्ट

On

 

ये भी पढ़ें  जिलाधिकारी के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, साइबर सेल कर रही जांच

नई दिल्ली। कभी वन चाइल्ड पॉलिसी को लेकर बेहद सख्त रहे चीन अपने रवैए में बदलाव ला रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं से अपील की जा रही है कि वो ज्यादा बच्चे पैदा करें। म्यांमार स्थित मेकांग न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले चार दशक में जन्म दर को महिलाओं ने नहीं, बल्कि सरकार ने तय किया है। जहां 1979 में वन चाइल्ड पॉलिसी में जनसंख्या वृद्धि पर रोक लगाने का लक्ष्य रखा गया था, वहीं अब देश में महिलाओं पर अधिक बच्चे पैदा करने का दबाव डाला जाना शुरू हो गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि देश की जनसंख्या में भारी गिरावट देखी गई है। जनवरी में जारी आधिकारिक आंकड़ों पर नजर डालें तो स्थिति स्पष्ट होती है।

ये भी पढ़ें  बजट सत्र : विधानसभा में राजद विधायक ने मोकामा के किसानों की समस्या पर किया सवाल

 

2025 में 7.92 मिलियन शिशु जन्मे, जो 2024 के 9.54 मिलियन से 1.62 मिलियन (लगभग 17 फीसदी) कम है। जन्म दर 5.63 प्रति 1,000 व्यक्ति रह गई, जो रिकॉर्ड निचला स्तर है। यह 1949 के बाद से सबसे कम स्तर है, जब चीन में आधुनिक जनगणना रिकॉर्ड शुरू हुए थे। रिपोर्ट में कहा गया है, "बीजिंग अभी भी बच्चों की पैदाइश को व्यक्तिगत स्वतंत्रता के रूप में नहीं बल्कि आर्थिक योजना के एक साधन के रूप में देखता है।" इस रिपोर्ट के अनुसार, "विकास के लिए, आय बढ़ाने और देश पर दबाव कम करने" के लक्ष्य के साथ, एक-बच्चा नीति ने कई महिलाओं को उनकी इच्छाओं से महरूम रखा। उन्हें जबरन गर्भपात के लिए मजबूर किया, नसबंदी कराई, और शारीरिक-मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार ने लोकतांत्रिक तरीके से नहीं बल्कि जोर-जबरदस्ती से लोगों को अपनी बात मानने को मजबूर किया।

ये भी पढ़ें  अभिनव बिंद्रा को मिलानो कोर्टिना 2026 ओलंपिक मशाल वाहक के रूप में सम्मानित किया गया

 

इस रिपोर्ट में बेटों की चाहत का भी जिक्र है। लिखा गया है कि बेटा पाने की इच्छा ने देश के लिंगानुपात पर भी असर डाला। चीन ने 2016 में वन चाइल्ड पॉलिसी खत्म कर दी और टू चाइल्ड पॉलिसी अपनाई। बाद में जन्म दर में गिरावट जारी रहने पर इसे थ्री-चाइल्ड पॉलिसी तक बढ़ा दिया। रिपोर्ट में कहा गया है, "चीन की नीति में बदलाव का भ्रम एक गहरी समस्या को उजागर करता है: व्यक्तिगत इच्छा को बढ़ावा देने के बजाय, सरकार ने आर्थिक मजबूरी के चलते अपनी नीति को थोपना शुरू कर दिया है।" एक तरफ सरकार जन्म दर बढ़ाने की सलाह दे रही है, तो वहीं कई जोड़ों को बढ़ती महंगाई, करियर, जिम्मेदारियों और वर्कप्लेस पर लिंग आधारित भेदभाव के चलते रिस्क लेने से बचना चाहते हैं। खास बात यह है कि लिंग अनुपात के कारण, चीन में अब बच्चे पैदा करने वाली महिलाओं (बढ़ी उम्र के कारण) की संख्या में भी कमी आई है। रिपोर्ट में कहा गया है, ''भले ही सरकार अब बच्चे पैदा करने के लिए कह रही है, महिलाएं अभी भी नीतिगत सीमाओं में फंसी हुई हैं।'' 

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर में यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए 72 केंद्र निर्धारित, नकल रोकने को लेकर प्रशासन सख्त

   मुजफ्फरनगर। आगामी उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी और नकल विहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए 72 केंद्र निर्धारित, नकल रोकने को लेकर प्रशासन सख्त

स्टेशन पर रील और वीडियो बनाने वालों पर होगी सख्ती; रेलवे के आईजी ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, गश्त बढ़ाने के निर्देश

मुजफ्फरनगर। उत्तर रेलवे के आईजी शुक्रवार को मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पहुँचे, जहाँ उन्होंने आरपीएफ थाने का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
स्टेशन पर रील और वीडियो बनाने वालों पर होगी सख्ती; रेलवे के आईजी ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, गश्त बढ़ाने के निर्देश

मुजफ्फरनगर: स्पिक मैके कार्यक्रम में गूंजा उस्ताद जौहर अली के वायलिन का जादू

मुजफ्फरनगर। शास्त्रीय संगीत और संस्कृति को युवा पीढ़ी तक पहुँचाने के संकल्प के साथ शुक्रवार को चिल्ड्रंस एकेडमी में 'स्पिक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: स्पिक मैके कार्यक्रम में गूंजा उस्ताद जौहर अली के वायलिन का जादू

मुजफ्फरनगर: चरथावल विधायक पंकज मलिक ने दिखाई मानवता, घायल बुजुर्ग को अपनी गाड़ी से पहुँचाया अस्पताल

मुजफ्फरनगर। चरथावल विधानसभा सीट से विधायक पंकज मलिक ने आज राजनीति से ऊपर उठकर मानवता की एक मिसाल पेश की।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: चरथावल विधायक पंकज मलिक ने दिखाई मानवता, घायल बुजुर्ग को अपनी गाड़ी से पहुँचाया अस्पताल

व्यंग्य- भेदभाव का पहला परिचय प्रपत्र

  प्राथमिक विद्यालय से लेकर उच्च शिक्षा संस्थान तक जितने भी प्रवेश फार्म भरे गए , सभी में कॉलम लगभगनाम...
लाइफस्टाइल  आपकी बात 
व्यंग्य- भेदभाव का पहला परिचय प्रपत्र

उत्तर प्रदेश

अपनी जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी, मुख्यमंत्री धामी के साथ इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

यमकेश्वर (पौड़ी गढ़वाल)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को यमकेश्वर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  लखनऊ  उत्तराखंड 
अपनी जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी, मुख्यमंत्री धामी के साथ इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

सहारनपुर: थाना मंडी पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना मण्डी पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमंे में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान काटकर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना मंडी पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया

संभल में सरकारी स्कूल की दीवारों में लिखी गईं कुरान की आयतें, हिंदू संगठनों के विरोध पर दो अध्यापक निलंबित

संभल। उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में शुक्रवार को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक सरकारी स्कूल में जमकर हंगामा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  राष्ट्रीय 
संभल में सरकारी स्कूल की दीवारों में लिखी गईं कुरान की आयतें, हिंदू संगठनों के विरोध पर दो अध्यापक निलंबित

सहारनपुर: रामपुर मनिहारान पुलिस ने गौकशी के वांछित इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने गौकशी के मुकदमें में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: रामपुर मनिहारान पुलिस ने गौकशी के वांछित इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार