देश के कई हिस्सों में आग लगने की घटनाओं ने मचाई अफरा-तफरी, हजारों लोग बेघर

On

नई दिल्ली। गुरुवार को दिल्ली और गुजरात सहित देश के विभिन्न हिस्सों में हुई अग्निकांड की घटनाओं ने आम जनमानस को दहशत में डाल दिया। हालांकि, राहत एवं बचाव कार्यों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन इन हादसों ने हजारों परिवारों के सामने संकट खड़ा कर दिया है। जहां कई लोग झुलसने के कारण अस्पतालों में उपचाराधीन हैं, वहीं अनेक परिवारों के सिर से आशियाना छिन गया है। दिल्ली के मटियाला इलाके में देर रात मच्छी मार्केट के पास लगी भीषण आग ने करीब 400 झुग्गियों को राख कर दिया। यह आग रात 11:54 बजे रिपोर्ट की गई थी और 25 फायर टेंडरों की मदद से सुबह 3:25 बजे तक काबू पा लिया गया। इलाके में रहने वाले लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।

लखनऊ में 26 शर्तों के साथ स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की महासभा के लिए मिली अनुमति ये भी पढ़ें  लखनऊ में 26 शर्तों के साथ स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की महासभा के लिए मिली अनुमति

देहरादून में रिश्तों का कत्ल! आंखों में मिर्च, प्रेमी संग सैर और फिर पति को 'जहर';  केस दर्ज ये भी पढ़ें  देहरादून में रिश्तों का कत्ल! आंखों में मिर्च, प्रेमी संग सैर और फिर पति को 'जहर'; केस दर्ज

एक स्थानीय महिला ने बताया, "मुझे नहीं पता आग कैसे लगी। मैं उस समय बच्चों के साथ अस्पताल गई हुई थी, मैं यहां नहीं थी। हमारी सारी चीजें जल गईं, सब कुछ खत्म हो गया। हम बहुत गरीब है न हमारे सिर पर अब छत है और न खाने के लिए खाना।” एक अन्य महिला ने बताया, "इस आगजनी में हमारा सब कुछ जलकर राख हो गया। कुछ भी नहीं बचा है। पता नहीं कौन आग लगाकर चला गया और दमकल की गाड़ियां भी एक घंटे बाद आई, जिससे सब कुछ खत्म हो गया। अब हम सब भूखे-प्यासे पड़े हैं।" इसी तरह, दिल्ली के मंसाराम पार्क इलाके में भी बुधवार देर रात अचानक आग लग गई। पीएस बिंदापुर को रात 11:57 बजे इस आग की सूचना मिली। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने तेजी से कार्रवाई करते हुए वहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। मौके पर करीब 28 फायर टेंडर पहुंचे और रात 3 बजे तक आग पर काबू पाया गया। सौभाग्य से इस आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन करीब 80 झुग्गियां पूरी तरह जल गईं। दिल्ली के नोएडा सेक्टर-4 में स्थित इलेक्ट्रॉनिक मीटर बनाने वाली फैक्ट्री में भी गुरुवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री में रात की शिफ्ट में 200 से 250 कर्मचारी काम कर रहे थे। अचानक आग लगने के कारण पूरे परिसर में धुआं भर गया और कर्मचारियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इस घटना में करीब 32 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से कई की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आईसीयू में रखा गया है। अन्य का इलाज जनरल वार्ड में चल रहा है।

एरोड्रम लाइसेंस मिलने से जेवर एयरपोर्ट संचालन की राह साफ, मुख्यमंत्री योगी से मिला डेलीगेशन ये भी पढ़ें  एरोड्रम लाइसेंस मिलने से जेवर एयरपोर्ट संचालन की राह साफ, मुख्यमंत्री योगी से मिला डेलीगेशन

कच्छ के भाचाऊ में भी गुरुवार सुबह स्क्रैप यार्ड में आग लग गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। भाचाऊ नगर पालिका और एक निजी कंपनी की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। आग बुझाते समय दमकल कर्मियों ने एक गैस सिलेंडर भी सुरक्षित निकाल लिया। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई। यह यार्ड वेस्टन कंपनी के पीछे सर्विस रोड पर स्थित है। तमिलनाडु के कृष्णगिरि जिले में होसुर के पास एक वेयरहाउस में भीषण आग लगी। इस आग में लाखों रुपये के माल की क्षति हुई। दमकल कर्मियों ने आग पर नियंत्रण पाया और पुलिस कारणों की जांच में जुटी है। 

Views: 15

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

यूपी में स्टाम्प विभाग का बड़ा एक्शन: लखनऊ से मेरठ तक अवैध संपत्तियों पर नकेल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने राजस्व का दायरा बढ़ाने और प्रशासनिक पारदर्शिता को नई गति देने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में स्टाम्प विभाग का बड़ा एक्शन: लखनऊ से मेरठ तक अवैध संपत्तियों पर नकेल

"प्रधानमंत्री घबराए हुए हैं": राहुल गांधी का संसद परिसर से केंद्र पर तीखा हमला

नई दिल्ली। लोकसभा में गुरुवार को विपक्ष के सांसदों ने देश में सिलेंडर संकट के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन करते...
Breaking News  राष्ट्रीय 
"प्रधानमंत्री घबराए हुए हैं": राहुल गांधी का संसद परिसर से केंद्र पर तीखा हमला

मुजफ्फरनगर: एसएसपी संजय कुमार वर्मा का पुलिस कार्यालय में औचक निरीक्षण, कैफे में खाने की गुणवत्ता भी परखी

मुजफ्फरनगर। पुलिस कार्यालय में गुरुवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा अचानक अपने...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: एसएसपी संजय कुमार वर्मा का पुलिस कार्यालय में औचक निरीक्षण, कैफे में खाने की गुणवत्ता भी परखी

ऑडी इंडिया ने गाड़ियों के दाम 2 प्रतिशत तक बढ़ाए, नई कीमतें एक अप्रैल से लागू होंगी

  नई दिल्ली। ऑडी इंडिया ने गुरुवार को गाड़ियों की कीमतों में 2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया।   ढिल्लों...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
ऑडी इंडिया ने गाड़ियों के दाम 2 प्रतिशत तक बढ़ाए, नई कीमतें एक अप्रैल से लागू होंगी

मेरठ में फर्जी आईएएस का भंडाफोड़: संयुक्त सचिव बनकर जमा रहा था धौंस, शराब के नशे में खुली पोल

मेरठ।  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के परीक्षा परिणामों की चर्चाओं के बीच मेरठ पुलिस ने एक ऐसे जालसाज को...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में फर्जी आईएएस का भंडाफोड़: संयुक्त सचिव बनकर जमा रहा था धौंस, शराब के नशे में खुली पोल

उत्तर प्रदेश

यूपी में स्टाम्प विभाग का बड़ा एक्शन: लखनऊ से मेरठ तक अवैध संपत्तियों पर नकेल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने राजस्व का दायरा बढ़ाने और प्रशासनिक पारदर्शिता को नई गति देने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में स्टाम्प विभाग का बड़ा एक्शन: लखनऊ से मेरठ तक अवैध संपत्तियों पर नकेल

मेरठ में फर्जी आईएएस का भंडाफोड़: संयुक्त सचिव बनकर जमा रहा था धौंस, शराब के नशे में खुली पोल

मेरठ।  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के परीक्षा परिणामों की चर्चाओं के बीच मेरठ पुलिस ने एक ऐसे जालसाज को...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में फर्जी आईएएस का भंडाफोड़: संयुक्त सचिव बनकर जमा रहा था धौंस, शराब के नशे में खुली पोल

तरुण खटीक हत्याकांड: खटीक पंचायत समिति ने कलेक्ट्रेट पर जताया रोष, पांच करोड़ की सहायता और सरकारी नौकरी की मांग

   मेरठ। दिल्ली के उत्तम नगर में होली के पर्व पर हुई तरुण खटीक की जघन्य हत्या को लेकर अखिल भारतीय...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
तरुण खटीक हत्याकांड: खटीक पंचायत समिति ने कलेक्ट्रेट पर जताया रोष, पांच करोड़ की सहायता और सरकारी नौकरी की मांग

Samajwadi Party का हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन,महंगाई और गैस किल्लत को लेकर सड़क पर उतरे नेता

लखनऊ। राजधानी Lucknow में महंगाई और रसोई गैस की किल्लत को लेकर Samajwadi Party ने जोरदार प्रदर्शन किया।सपा के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
Samajwadi Party का हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन,महंगाई और गैस किल्लत को लेकर सड़क पर उतरे नेता

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार