नयी मंडी में भोपा थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल,भोपा में 26 मुकदमे दर्ज, दूसरा फरार
मोरना। नई मंडी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान हुई बदमाशों व पुलिस की मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। दूसरा बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाश भोपा थाने का हिस्ट्रीशीटर वांछित बदमाश बताया गया है। उस पर भोपा थाने में हत्या सहित लगभग 26 मुकदमे दर्ज हैं। […]
मोरना। नई मंडी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान हुई बदमाशों व पुलिस की मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। दूसरा बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाश भोपा थाने का हिस्ट्रीशीटर वांछित बदमाश बताया गया है।
उस पर भोपा थाने में हत्या सहित लगभग 26 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को काफी समय से गिरफ्तार बदमाश की सरगर्मी से तलाश थी, लेकिन बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। समाचार लिखे जाने तक गिरफ्तार बदमाश का जिला चिकित्सालय में इलाज जारी था।
शुक्रवार को नई मंडी थाने की पुलिस चौकी प्रभारी बागोवाली गेट पर चेकिंग कर रहे थे, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया। उस पर उन बदमाशों द्वारा चैकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। फायरिंग करने के बाद बदमाश घटनास्थल से भाग गए, लेकिन पुलिस कर्मियों ने साहस का परिचय देते हुए बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिसौना रोड़ से आगे कच्ची नहर पटरी पर कुछ दूर चलते बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक बदमाश याकूब उर्फ कोबरा पुत्र इब्राहिम निवासी ग्राम सीकरी, थाना भोपा, जनपद मुजफ्फरनगर गोली लगने से घायल हुआ है। दूसरा बदमाश मौके का फायदा उठाकर भाग गया। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस द्वारा खेतों में कॉम्बिंग की जा रही है। घटनास्थल पर पुलिस बल मौजूद था।
ये भी पढ़ें जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंध, परिसर में अवैध रूप से उड़ाए जा रहे हैं ड्रोन, रिपोर्ट दर्जएसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय ने बताया कि नई मंडी कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत, बागोवाली चौकी प्रभारी गुरचरण सिंह, दीवान सुशील कुमार, कपिल सिसौना मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान एक बाइक पर आते हुए बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया, तो उन्होंने पुलिस ने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई मेें एक बदमाश पैर में गोली लगने पर घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर गोली चलाता हुआ भाग निकला।

उधर पुलिस द्वारा गिरफ्तार घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया।नई मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश पर भोपा थाने में हत्या, गुण्डा एक्ट, गौकशी, धोखाधड़ी, अवैध शस्त्र अधिनियम, जानलेवा हमला सहित विभिन्न अपराधों में लगभग 26 मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश याकूब उर्फ कोबरा से एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा मय दो जिंदा कारतूस, एक खाली खोखा बरामद किया। दूसरे बदमाश की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है, लेकिन गिरफ्तार बदमाश का दूसरा साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार बदमाश किसी किसान संगठन से जुड़ा हुआ बताया गया है, जो किसान संगठन की आड़ में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता रहा है। गिरफ्तार बदमाश का भोपा थाना क्षेत्र में विभिन्न मामलों में आपराधिक रिकॉर्ड है।
भोपा थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी ने बताया कि नई मंडी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए बदमाश पर भोपा थाने में विभिन्न अपराधिक मामलों में लगभग 26 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को काफी दिनों से बदमाश की तलाश थी लेकिन वह पुलिस के हत्थे चढ़ नहीं पा रहा था। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की कांम्बिंग जारी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां