आईसीआईसीआई बैंक का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में घटकर 11,318 करोड़ रुपये

On

 

नयी दिल्ली। निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक का एकल शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2025) में सालाना आधार पर 4.02 प्रतिशत घटकर 11,318 करोड़ रुपये रह गया। बैंक ने शनिवार को वित्तीय परिणामों की घोषणा की। उसने बताया कि तिमाही के दौरान उसका कुल राजस्व दो प्रतिशत बढ़कर 49,334 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसमें ब्याज से प्राप्त आय 41,966 करोड़ रुपये रही।

वहीं, ब्याज पर बैंक का खर्च घटकर 20,034 करोड़ रुपये रह गया। गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) के मामले में बैंक की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। सकल एनपीए का अनुपात एक साल पहले के 1.96 प्रतिशत से घटकर 31 दिसंबर 2025 को 1.53 प्रतिशत रह गया। शुद्ध एनपीए का अनुपात 0.42 फीसदी से कम होकर 0.37 प्रतिशत रह गया। बैंक के पास औसत जमा सालाना 8.7 प्रतिशत बढ़कर 15,86,088 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। औसत चालू खाता-बचत खाता अनुपात 39 प्रतिशत दर्ज किया गया। घरेलू ऋण 11.5 प्रतिशत बढ़कर 31 दिसंबर 2025 को 14,30,895 करोड़ रुपये हो गया। इसमें खुदरा ऋण में 7.2 प्रतिशत और कंपनियों को दिये गये ऋण (बिजनेस बैंकिंग पोर्टफोलियो) में 22.8 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गयी। ग्रामीण इलाकों में ऋण पोर्टफोलियो 4.9 प्रतिशत और घरेलू कॉर्पोरेट ऋण 5.6 प्रतिशत सालाना बढ़ा है।

मुज़फ्फरनगर में दिनदहाड़े दरिंदगी: स्नान कर रही महिला के घर में घुसा पड़ोसी, छेड़छाड़ कर दी जान से मारने की धमकी ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में दिनदहाड़े दरिंदगी: स्नान कर रही महिला के घर में घुसा पड़ोसी, छेड़छाड़ कर दी जान से मारने की धमकी

आईसीआईसीआई बैंक के निदेशक मंडल ने प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप बक्शी को दो साल के लिए पुनर्नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। पुनर्नियुक्ति 04 अक्टूबर 2026 से 03 अक्टूबर 2028 तक के लिए होगी।
बैंक के कार्यकारी निदेशक अजय कुमार गुप्ता को भी 27 नवंबर 2026 से 26 नवंबर 2028 तक पुनर्नियुक्त करने के प्रस्ताव को निदेशकमंडल की मंजूरी मिली है।

पीएम मोदी का युवाओं को संदेश: 'भारत के युवा जो ठानते हैं, उसे पूरा करते हैं' ये भी पढ़ें  पीएम मोदी का युवाओं को संदेश: 'भारत के युवा जो ठानते हैं, उसे पूरा करते हैं'

 

राशन के कोटेदारों की मेहनत का सम्मान करेगी सरकार, कमीशन में होगी बड़ी बढ़ोतरी; CM योगी ने दिए स्पष्ट संकेत ये भी पढ़ें  राशन के कोटेदारों की मेहनत का सम्मान करेगी सरकार, कमीशन में होगी बड़ी बढ़ोतरी; CM योगी ने दिए स्पष्ट संकेत

Views: 51

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मोबाइल चलाने को लेकर हुआ झगड़ा पति ने पत्नी का गला घोंटकर की हत्या फिर आत्महत्या जैसा बनाने की कोशिश

मध्य प्रदेश के भोपाल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके को हिला कर...
मध्य प्रदेश 
मोबाइल चलाने को लेकर हुआ झगड़ा पति ने पत्नी का गला घोंटकर की हत्या फिर आत्महत्या जैसा बनाने की कोशिश

मार्च शुरू होते ही तपने लगा मध्य प्रदेश, कई जिलों में 33 से 35 डिग्री पार तेज धूप, बीच मार्च में 40 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

इस साल मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही मौसम ने अपना रंग बदलना शुरू कर दिया है।...
मध्य प्रदेश 
मार्च शुरू होते ही तपने लगा मध्य प्रदेश, कई जिलों में 33 से 35 डिग्री पार तेज धूप,  बीच मार्च में 40 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

प्लास्टिक मल्चिंग से बढ़ेगी सब्जी की पैदावार कम खर्च में ज्यादा उत्पादन जानिए खेती का आसान तरीका

आज के समय में खेती करना पहले की तुलना में काफी चुनौतीपूर्ण हो गया है। खेती में लागत लगातार बढ़...
कृषि 
प्लास्टिक मल्चिंग से बढ़ेगी सब्जी की पैदावार कम खर्च में ज्यादा उत्पादन जानिए खेती का आसान तरीका

भारत में Hyundai का बड़ा धमाका फरवरी 2026 में 66134 कारों की रिकॉर्ड बिक्री कंपनी ने रचा इतिहास

ऑटोमोबाइल सेक्टर से एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत में कार बनाने वाली बड़ी कंपनी Hyundai ने फरवरी 2026...
ऑटोमोबाइल 
भारत में Hyundai का बड़ा धमाका फरवरी 2026 में 66134 कारों की रिकॉर्ड बिक्री कंपनी ने रचा इतिहास

2 लाख डाउन पेमेंट में घर लाएं Citroen Basalt ऑटोमैटिक SUV, हर महीने सिर्फ 19627 रुपये EMI में , जानिए पूरी फाइनेंस डिटेल

अगर आप नई SUV खरीदने का सपना देख रहे हैं और ऐसी कार चाहते हैं जो शानदार लुक के साथ...
ऑटोमोबाइल 
2 लाख डाउन पेमेंट में घर लाएं Citroen Basalt ऑटोमैटिक SUV, हर महीने सिर्फ 19627 रुपये EMI में , जानिए पूरी फाइनेंस डिटेल

उत्तर प्रदेश

मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में बहू की भाभी ने ससुर को जड़ा थप्पड़, जमकर चले लात-घूंसे, पांच लोगों का हुआ चालान

   मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में थाना परिसर के भीतर ही कानून की धज्जियां उड़ाने का एक सनसनीखेज मामला...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में बहू की भाभी ने ससुर को जड़ा थप्पड़, जमकर चले लात-घूंसे, पांच लोगों का हुआ चालान

सहारनपुर में तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, देहरादून निवासी चालक गंभीर

सहारनपुर। थाना नागल क्षेत्र अंतर्गत बसेड़ा गांव के नजदीक एक तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की जबरदस्त भिड़ंत में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, देहरादून निवासी चालक गंभीर

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा

सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त गिरफ्तार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी गिरफ्तार कर उसका चालान काटकर जेल भेज...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम