कंगना रनौत ने अपने जन्मदिन पर परिवार संग पीएम मोदी से की मुलाकात, फोटो शेयर कर जताई खुशी

On
School Ad

 मुंबई। 'गैंगस्टर' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत सोमवार को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। आज उन्होंने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मंडी से भाजपा सांसद कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पीएम से मुलाकात की फोटो शेयर की। पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान उनकी बहन रंगोली भी मौजूद थीं। इस दौरान कंगना को भेंट स्वरूप तस्वीर भी मिली। अपनी खुशी जाहिर करते हुए कंगना ने लिखा, "आज परिवार सहित माननीय प्रधानमंत्री जी का समय और मार्गदर्शन मिला। मेरे लिए ये एक यादगार जन्मदिन रहा।

उप्र में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक सप्ताह में 10 डिग्री तक बढे़गा तापमान, सुबह रहेगी हल्की धुंध ये भी पढ़ें  उप्र में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक सप्ताह में 10 डिग्री तक बढे़गा तापमान, सुबह रहेगी हल्की धुंध

अमृतसर में रंधावा आत्महत्या प्रकरण पर रातभर हंगामा, पूर्वमंत्री भुल्लर, पिता, निजी सचिव के खिलाफ मामला दर्ज ये भी पढ़ें  अमृतसर में रंधावा आत्महत्या प्रकरण पर रातभर हंगामा, पूर्वमंत्री भुल्लर, पिता, निजी सचिव के खिलाफ मामला दर्ज

कंगना कई बार जिक्र कर चुकी हैं कि पीएम मोदी द्वारा देश के लिए किए गए सराहनीय कार्यों की वजह से ही वे राजनीति में आने के लिए प्रेरित हुई थीं। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि साल 2014 से पहले देश में बहुत निराशा थी और वे भी देश की हालातों को लेकर चिंतित थीं, लेकिन 2014 के बाद देश को असल मायनों में आजादी मिली है। अभिनेत्री ने हमेशा पीएम मोदी को अपना मार्गदर्शक और शुभचिंतक माना है। वे आए दिन सोशल मीडिया पर पीएम मोदी से जुड़े क्लिप्स शेयर करती रहती हैं। साल 2024 में कंगना ने भाजपा का दामन थामा था।

बांग्लादेश में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की बस से टक्कर में 12 लोगों की मौत, 20 घायल  ये भी पढ़ें  बांग्लादेश में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की बस से टक्कर में 12 लोगों की मौत, 20 घायल

उन्हें लोकसभा चुनाव में हिमाचल के मंडी से उम्मीदवार बनाया गया। कंगना पहली ही बार में चुनाव जीतीं और मंडी से सांसद बनीं। आज वे अपना फिल्मी करियर और राजनीतिक करियर दोनों ही बखूबी संभाल रही हैं। अभिनेत्री सदन में लगातार हमलावर रहती हैं और हाल ही में उन्होंने राहुल गांधी के लिए 'टपोरी' शब्द का इस्तेमाल किया था। अभिनेत्री का कहना था कि विपक्ष के नेता का व्यवहार सदन में किसी रोड-साइड लड़के की तरह होता है, जिसकी वजह से सभी महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं। 

Views: 41

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : पति की मृत्यु के बाद एकतरफा तलाक रद्द नहीं हो सकता

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि पति या पत्नी की मृत्यु के बाद एक्स-पार्टी (एकतरफा)...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  प्रयागराज 
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : पति की मृत्यु के बाद एकतरफा तलाक रद्द नहीं हो सकता

महाभारत टीवी सीरियल के 'भीष्म' अभिनेता मुकेश खन्ना पहुंचे अयोध्या, श्री राम जन्मभूमि में राम लला के किये दर्शन

अयोध्या। महाभारत टीवी सीरियल के 'भीष्म' अभिनेता मुकेश खन्ना सोमवार को अयोध्या पहुंचे और शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
महाभारत टीवी सीरियल के 'भीष्म' अभिनेता मुकेश खन्ना पहुंचे अयोध्या, श्री राम जन्मभूमि में राम लला के किये दर्शन

हरियाणा:हिसार में भीषण सड़क हादसे में पिता और दो मासूम बेटियों की दर्दनाक मौत, पत्नी और डेढ़ साल की मासूम बच्ची गंभीर घायल

हिसार। नेशनल हाईवे 52 पर सोमवार की देर शाम एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया।...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा:हिसार में भीषण सड़क हादसे में पिता और दो मासूम बेटियों की दर्दनाक मौत, पत्नी और डेढ़ साल की मासूम बच्ची गंभीर घायल

बरेली के डीएम व एसएसपी ने हाईकोर्ट में हलफनामा देकर बताया, घर में नमाज़ अदा करने से रोका नहीं गया

प्रयागराज/बरेली। बरेली में घर के भीतर नमाज अदा करने से रोका नहीं गया था, कानून व्यवस्था के मद्देनजर निरोधात्मक कार्यवाही...
Breaking News  प्रयागराज  बरेली  
बरेली के डीएम व एसएसपी ने हाईकोर्ट में हलफनामा देकर बताया, घर में नमाज़ अदा करने से रोका नहीं गया

अनिल अंबानी की आरकॉम लोन धोखाधड़ी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने CBI-ED की ढिलाई पर जताई नाराजगी..SIT गठित करने का निर्देश

  नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) से जुड़े कथित बड़े बैंक   साथ...
Breaking News  मुख्य समाचार  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
अनिल अंबानी की आरकॉम लोन धोखाधड़ी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने CBI-ED की ढिलाई पर जताई नाराजगी..SIT गठित करने का निर्देश

उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : पति की मृत्यु के बाद एकतरफा तलाक रद्द नहीं हो सकता

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि पति या पत्नी की मृत्यु के बाद एक्स-पार्टी (एकतरफा)...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  प्रयागराज 
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : पति की मृत्यु के बाद एकतरफा तलाक रद्द नहीं हो सकता

महाभारत टीवी सीरियल के 'भीष्म' अभिनेता मुकेश खन्ना पहुंचे अयोध्या, श्री राम जन्मभूमि में राम लला के किये दर्शन

अयोध्या। महाभारत टीवी सीरियल के 'भीष्म' अभिनेता मुकेश खन्ना सोमवार को अयोध्या पहुंचे और शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
महाभारत टीवी सीरियल के 'भीष्म' अभिनेता मुकेश खन्ना पहुंचे अयोध्या, श्री राम जन्मभूमि में राम लला के किये दर्शन

6 महीने में उखड़ी सड़क: ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, PWD के खिलाफ प्रदर्शन

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ तहसील क्षेत्र के ग्राम औड़ेरा में लोक निर्माण विभाग खंड संख्या 02...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
6 महीने में उखड़ी सड़क: ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, PWD के खिलाफ प्रदर्शन

सहारनपुर मुठभेड़: हत्या के प्रयास का आरोपी घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना मण्डी पुलिस ने मुठभेड़ में हत्या के प्रयास के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को घायलवस्था में गिरफ्तार कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर मुठभेड़: हत्या के प्रयास का आरोपी घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव