मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शुक्रताल व डीएम ने सम्भलहेडा के पंचमुखी महादेव मन्दिर में किया जलाभिषेक

On

मोरना। प्राचीन जुड़ेश्वर महादेव मंदिर ककराला, गांव फिरोजपुर के प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर, शिवधाम, अर्धनारीश्वर मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर भोपा, लक्ष्मी नारायण मंदिर, मोरना, बेहड़ा सादात, ककरौली, भोकरहेड़ी आदि में भी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। ] ककराला गांव स्थित जुडेश्वर महादेव मंदिर पर शनिवार की सुबह ही महाशिवरात्रि के पावन पर्व […]

मोरना। प्राचीन जुड़ेश्वर महादेव मंदिर ककराला, गांव फिरोजपुर के प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर, शिवधाम, अर्धनारीश्वर मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर भोपा, लक्ष्मी नारायण मंदिर, मोरना, बेहड़ा सादात, ककरौली, भोकरहेड़ी आदि में भी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। ]

ककराला गांव स्थित जुडेश्वर महादेव मंदिर पर शनिवार की सुबह ही महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। मोरना, ककराला, फिरोजपुर, भेडाहेडी, मिल कॉलोनी आदि से आए हजारों महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की प्राचीन पिंडी पर जल व दूध से अभिषेक किया व बेलपत्र, फल, फूल, दीप धूप, मिष्ठान आदि से पूजा अर्चना की।

न्यूयॉर्क हत्या साजिश में निखिल गुप्ता ने कबूला जुर्म, जानिए कितने साल तक हो सकती है जेल  ये भी पढ़ें  न्यूयॉर्क हत्या साजिश में निखिल गुप्ता ने कबूला जुर्म, जानिए कितने साल तक हो सकती है जेल

हरिद्वार व शुकतीर्थ से गंगाजल लेकर आए अनेक भक्तों ने भी शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा।  तीर्थनगरी शुकतीर्थ में अनेक श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद शिव मंदिरों पर जल चढ़ाया।

मुजफ्फरनगर में कांवड़ मार्ग पर मीट की दुकानें तिरपाल से ढकवाई गईं, पुलिस ने हटवाए बाहर लगे स्टॉल ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में कांवड़ मार्ग पर मीट की दुकानें तिरपाल से ढकवाई गईं, पुलिस ने हटवाए बाहर लगे स्टॉल

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पत्नी अनु अग्रवाल के साथ विश्वनाथ महादेव मंदिर में पूजन किया। क्षेत्र के मंदिरों में भारी भीड़ के चलते पुलिस बल भी तैनात रहा। सीओ भोपा राम आशीष यादव, प्रभारी निरीक्षक सुशील सैनी पुलिस बल के साथ क्षेत्र के मंदिरों में घूमते रहे।

बेटियों के हाथ होंगे पीले, सरकार देगी 20 हजार: शामली में शादी अनुदान योजना के लिए आवेदन शुरू ये भी पढ़ें  बेटियों के हाथ होंगे पीले, सरकार देगी 20 हजार: शामली में शादी अनुदान योजना के लिए आवेदन शुरू

महाशिवरात्रि के अवसर पर ऐशिया प्रसिद्ध सिद्धपीठ पंचमुखी महादेव मन्दिर पर हजारों भक्तों ने भगवान शंकर की विशेष पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया है। जनपद के जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने भी मंदिर में पहुंचकर शीश नवाया। फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि के अवसर पर गांव ऐशिया प्रसिद्ध सिद्धपीठ पंचमुखी महादेव शिव मंदिर पर क्षेत्र सहित दूर दराज से आये हजारो श्रद्धालुओं ने पंचमुखी शिवलिंग पर विशेष पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी।

भक्तों ने भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, भांग, मौसमी फल, दूध, दही पंचामृत अर्पित किया। इस दौरान गत वर्षो की भांति मंदिर प्रांगण में भव्य मेले का आयोजन भी किया गया। सुरक्षा की दृष्टि के मद्देनजर एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, सीओ जानसठ शकील अहमद, इंस्पेक्टर मीरापुर विनोद कुमार भारी पुलिस बल व पीएसी के साथ तैनात रहे।

जनपद के जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी व उपजिलाधिकारी जानसठ अभिषेक कुमार ने भी मंदिर पहुंच कर भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर प्रांगण में आने वाले दूर-दराज व क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए जलपान की उचित व्यवस्था की गई।

व्यवस्था को बनाने में नरेन्द्र गर्ग, कुबेर दत्त शर्मा, पुष्पेन्द्र शर्मा, कृष्णपाल, प्रवीण, विपिन राजवंशी, गुडडू चौधरी, जगपाल, नैमपाल आदि सक्रिय रहे। शाम तक मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की लम्बी कतारे लगी रही।

उधर कस्बे के शीतला माता मंदिर, कच्चा पक्का शिव मंदिर, श्रीराम मंदिर, काली मंदिर, योगमाया मंदिर, पंचायती मंदिर,

शिव मंदिर घासमंडी, सत्संग भवन, गंगा मंदिर, सैनी शिव मंदिर, बालाजी धाम आदि शिवालयों में भी प्रात:काल से दर्शन करने वाले भक्तों की भीड लगी रही। उधर मुख्य बाजार में चल रहे कांवड सेवा शिविर का समापन पूजा-अर्चना के बाद कर दिया गया।

शाहपुर कस्बे व देहात के गांवों में फाल्गुन मास की शिवरात्रि पर कांवडिय़ों व श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। गांव साँझक के स्वयं प्रकट शिव पार्वती मंदिर में सीओ बुढाना, थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह के अलावा सैकड़ों कांवडिय़ों सहित आसपास के गांवों के हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जलाभिषेक किया।

कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर, पिपलेश्वर हनुमान मंदिर, गोकुला देवी मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, बालाजीधाम, शिव दुर्गा मंदिर, शिव मंदिर, राम मंदिर पर श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष को जलाभिषेक किया। इसके अलावा गांव पलड़ा बाग में स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने सिद्धपीठ प्राचीन शिवालय का जीर्णोद्वार किया गया है।

इस शिवालय को मन्दिर जुड़ी वाला के नाम से जाना जाता है। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कस्बे के बालाजी धाम मंदिर से गाजे-बाजे के साथ ज्योति ले जाकर शिवालय में स्थापित की मंदिर परिसर में शिव संध्या का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कस्बे के पूर्व चेयरमैन राजेश सिंघल, राजीव गर्ग, देवेंद्र। सैनी, विमल सैनी, सुशील प्रजापति, सुनील प्रजापति, कल्लू प्रधान, वीरेंद्र सिंघल सहित सैकड़ों शिव भक्त मौजूद रहे। इसके अलावा  सोरम, गोयला, पलड़ा, पलड़ी, कमालपुर, दुलहरा, धनायन, काकड़ा, हरसौली में भी भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक किया।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' का आगाज: पीएम मोदी बोले- एआई से होगा 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय'

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में सोमवार से पांच दिवसीय वैश्विक एआई सम्मेलन 'इंडिया एआई इम्पैक्ट...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' का आगाज: पीएम मोदी बोले- एआई से होगा 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय'

शामली: राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च 2026 की तैयारी हेतु बैठक आयोजित

शामली। माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत, दिनांक 14...
शामली 
शामली: राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च 2026 की तैयारी हेतु बैठक आयोजित

संभल: वंदे मातरम अनिवार्य करने पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क का तीखा प्रहार, इसे मुख्य मुद्दों से भटकाव बताया

संभल। संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने केंद्र सरकार द्वारा वंदे मातरम को अनिवार्य करने के फैसले...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
संभल: वंदे मातरम अनिवार्य करने पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क का तीखा प्रहार, इसे मुख्य मुद्दों से भटकाव बताया

शुरुआती गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 650 अंक उछला

मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआती गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान...
Breaking News  बिज़नेस 
शुरुआती गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 650 अंक उछला

संभल: भ्रष्टाचार के आरोप में एसपी ने एसओजी की पूरी टीम निलंबित की, प्रभारी मोहित कुमार समेत आठ पुलिसकर्मी सस्पेंड

संभल। संभल पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने भ्रष्टाचार और अवैध वसूली की गंभीर शिकायतों के बाद विशेष अभियान समूह...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
संभल: भ्रष्टाचार के आरोप में एसपी ने एसओजी की पूरी टीम निलंबित की,  प्रभारी मोहित कुमार समेत आठ पुलिसकर्मी सस्पेंड

उत्तर प्रदेश

संभल: वंदे मातरम अनिवार्य करने पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क का तीखा प्रहार, इसे मुख्य मुद्दों से भटकाव बताया

संभल। संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने केंद्र सरकार द्वारा वंदे मातरम को अनिवार्य करने के फैसले...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
संभल: वंदे मातरम अनिवार्य करने पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क का तीखा प्रहार, इसे मुख्य मुद्दों से भटकाव बताया

संभल: भ्रष्टाचार के आरोप में एसपी ने एसओजी की पूरी टीम निलंबित की, प्रभारी मोहित कुमार समेत आठ पुलिसकर्मी सस्पेंड

संभल। संभल पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने भ्रष्टाचार और अवैध वसूली की गंभीर शिकायतों के बाद विशेष अभियान समूह...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
संभल: भ्रष्टाचार के आरोप में एसपी ने एसओजी की पूरी टीम निलंबित की,  प्रभारी मोहित कुमार समेत आठ पुलिसकर्मी सस्पेंड

मेरठ/लखनऊ: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 में 3.23 करोड़ से अधिक मतदाता नोटिस निर्गत

मेरठ/लखनऊ। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत जारी किए गए नोटिसों पर सुनवाई प्रक्रिया तेज हो गई है। ये जानकारी प्रदेश...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ/लखनऊ: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 में 3.23 करोड़ से अधिक मतदाता नोटिस निर्गत

एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने सदन में उठाया मॉडीफाइड साइलेंसरों का मुद्दा, कहा-सख्त कार्यवाही की जरूरत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में साेमवार काे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने नियम 115 के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने सदन में उठाया मॉडीफाइड साइलेंसरों का मुद्दा, कहा-सख्त कार्यवाही की जरूरत