मुजफ्फरनगर में सांसद ने ताइक्वांडो खिलाड़ियों का किया सम्मान, वंदे मातरम बहस पर जताई आपत्ति

On
School Ad

मुजफ्फरनगर। आर्य समाज रोड स्थित डीएवी इंटर कॉलेज में समाजवादी पार्टी के मुजफ्फरनगर लोकसभा सांसद हरेंद्र मलिक बच्चों का सम्मान करने पहुंचे। उन्होंने कानपुर में आयोजित ताइक्वांडो स्टेट चैंपियनशिप में मुजफ्फरनगर से भाग लेने वाले आठ बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में छह बच्चों ने गोल्ड मेडल, एक ने सिल्वर और एक ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। सांसद ने बच्चों को नेशनल और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर मुजफ्फरनगर का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर सांसद हरेंद्र मलिक ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को लेकर सरकार की बहस पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गीत को लेकर किसी ने मना नहीं किया, लेकिन सरकार इस बहस को बेरोजगारी और विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए उठा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र में 32 लाख नौकरियां खाली हैं और मुजफ्फरनगर की गन्ना समितियों में भी पर्याप्त पद खाली पड़े हैं। सांसद ने उत्तर प्रदेश सरकार से प्रत्येक बेरोजगार युवक को 11 हजार रुपए प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने और महिलाओं को नारी सम्मान के रूप में सवा लाख रुपए प्रदान करने की मांग की।

मुजफ्फरनगर में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना परमिट चल रही टूरिस्ट बस सीज, ₹81,800 का जुर्माना ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना परमिट चल रही टूरिस्ट बस सीज, ₹81,800 का जुर्माना

सांसद ने एसआईआर कानून को काला कानून बताते हुए कहा कि वर्तमान स्थिति में भारत के राष्ट्रपति को भी अपनी राष्ट्रीयता साबित करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सभी वंदे मातरम गाते हैं, बहस की कोई आवश्यकता नहीं थी।

कांशीराम की जयंती पर विपक्षी नेताओं ने किया नमन, खड़गे बोले- सामाजिक न्याय की लड़ाई में योगदान प्रेरणादायी  ये भी पढ़ें  कांशीराम की जयंती पर विपक्षी नेताओं ने किया नमन, खड़गे बोले- सामाजिक न्याय की लड़ाई में योगदान प्रेरणादायी

डीएवी इंटर कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर रॉबिन कटारिया ने बताया कि यह कार्यक्रम बच्चों के सम्मान हेतु आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में बच्चों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा और सभी ने मेडल जीते। उन्होंने भविष्य में बच्चों की और अधिक सफलता की कामना की।

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव : भारतीय निर्वाचन आयोग आज कर सकता है तारीखों की घोषणा  ये भी पढ़ें  5 राज्यों में विधानसभा चुनाव : भारतीय निर्वाचन आयोग आज कर सकता है तारीखों की घोषणा

सांसद हरेंद्र मलिक ने बच्चों की जीत को उनकी मेहनत और अनुशासन का परिणाम बताया और कहा कि यह सफलता अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने खेलों में अनुशासन और मेहनत को सफलता का आधार बताते हुए आशा जताई कि बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर भी अपने खेल का परचम लहराएंगे।

देखें पूरा वीडियो...

Views: 115

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर में धर्मकांटे पर तौल का 'बड़ा खेल' उजागर; 50 कुंतल पर 15 किलो का 'झोल', तौल पर लगी रोक

खतौली/मुजफ्फरनगर। किसानों की मेहनत की कमाई पर 'डाका' डालने वाले कांटा संचालकों के खिलाफ विधिक माप विज्ञान (बाट एवं माप)...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में धर्मकांटे पर तौल का 'बड़ा खेल' उजागर; 50 कुंतल पर 15 किलो का 'झोल', तौल पर लगी रोक

मुजफ्फरनगर BJP की नई टीम घोषित: सुधीर सैनी ने किया कार्यसमिति का पुनर्गठन; डॉ. श्वेता कौशिक उपाध्यक्ष और ममता अग्रवाल बनीं जिला मंत्री

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने मिशन-2027 और संगठन की मजबूती को देखते हुए जिला कार्यसमिति का...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर BJP की नई टीम घोषित: सुधीर सैनी ने किया कार्यसमिति का पुनर्गठन; डॉ. श्वेता कौशिक उपाध्यक्ष और ममता अग्रवाल बनीं जिला मंत्री

मुजफ्फरनगर: खाद के साथ जबरन थमाया दूसरा सामान तो खैर नहीं! DM उमेश मिश्रा के सख्त निर्देश— "विक्रेताओं पर दर्ज होगा मुकदमा"

मुजफ्फरनगर। किसानों के हितों की रक्षा और मिट्टी की उर्वरता को बचाने के लिए जिला प्रशासन अब 'एक्शन मोड' में...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: खाद के साथ जबरन थमाया दूसरा सामान तो खैर नहीं! DM उमेश मिश्रा के सख्त निर्देश— "विक्रेताओं पर दर्ज होगा मुकदमा"

अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान को बड़ी राहत: हरियाणा सरकार ने मुकदमा चलाने से किया इनकार, सुप्रीम कोर्ट ने खत्म की कार्यवाही

नयी दिल्ली/चंडीगढ़। 'ऑपरेशन सिंदूर' पर फेसबुक पोस्ट के कारण कानूनी विवादों में घिरे अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  हरियाणा 
अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान को बड़ी राहत: हरियाणा सरकार ने मुकदमा चलाने से किया इनकार, सुप्रीम कोर्ट ने खत्म की कार्यवाही

मुरादाबाद BJP महानगर कमेटी घोषित: सवर्ण समाज को साधने की बड़ी कवायद, 'पंडित' विवाद और UGC विरोध का दिखा सीधा असर

मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने मुरादाबाद महानगर की नई कार्यसमिति का ऐलान कर दिया है। महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडुला द्वारा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद BJP महानगर कमेटी घोषित: सवर्ण समाज को साधने की बड़ी कवायद, 'पंडित' विवाद और UGC विरोध का दिखा सीधा असर

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में आईएसआईएस मॉड्यूल से जुड़ा छात्र गिरफ्तार, यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में आतंकवाद के खिलाफ जारी सख्त अभियान के तहत यूपी एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) ने एक...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में आईएसआईएस मॉड्यूल से जुड़ा छात्र गिरफ्तार, यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई

गैस किल्लत और कालाबाजारी से बढ़ी परेशानी, शादी वाले घर प्रभावित : पवन गुप्ता

कानपुर। गैस की किल्लत, कालाबाजारी और बढ़ती कीमतों के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
गैस किल्लत और कालाबाजारी से बढ़ी परेशानी, शादी वाले घर प्रभावित : पवन गुप्ता

योगी सरकार का एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, अब तक 4,816 छापे, 70 एफआईआर और 10 गिरफ्तार

लखनऊ। प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता को लेकर योगी सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। सीएम...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, अब तक 4,816 छापे, 70 एफआईआर और 10 गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम