मुजफ्फरनगर। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर परिवार द्वारा इस वर्ष भी गणेशोत्सव पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। आयोजन की शुरुआत 27 अगस्त, बुधवार से होगी और समापन 6 सितम्बर को गणपति विसर्जन के साथ होगा। इस दौरान मंदिर को भव्य फूलों और रोशनी से सजाया जाएगा तथा विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इस बार के गणेशोत्सव की शोभा यात्रा नगर में विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। यात्रा में बारह झांकियां, चार बैंड, दो डीजे, दो बॉल कार और रंग-बिरंगी आतिशबाजी शामिल की जाएगी। भगवान श्री खाटू श्याम जी का विशाल रथ भी शोभा यात्रा का हिस्सा बनेगा। यह यात्रा परंपरागत मार्गों से नगर के प्रमुख क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।
आयोजन के तहत 27 अगस्त को सुबह चार बजे भगवान गणेश का अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद सुबह दस बजे से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। अगले दिन यानी 28 अगस्त को शाम साढ़े सात बजे बधाई उत्सव का आयोजन किया जाएगा। 29 अगस्त को भजन संध्या, एक सितंबर को गणपति नृत्य नाटिका, दो सितंबर को सुंदरकांड पाठ और तीन सितंबर को एकादशी कीर्तन होगा। चार सितंबर को धार्मिक नृत्य नाटिका का आयोजन किया जाएगा। पांच सितंबर को हवन होगा और छह सितंबर को गणपति विसर्जन के साथ हरिद्वार गंगा घाट पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, 8 की मौत, कई घायल, मुख्यमंत्री ने किया आर्थिक मदद का ऐलान
मंदिर समिति ने नगर पालिका से अपील की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को ध्यान में रखते हुए शोभा यात्रा के मार्ग पर विशेष सफाई की व्यवस्था कराई जाए।
दिल्ली मेट्रो का किराया आज से बढ़ा, न्यूनतम 1 से अधिकतम 4 रुपये तक की बढ़ोतरी
पत्रकार वार्ता के दौरान समिति के सदस्यों अशोक गर्ग, अनिल गोयल, कैलाश, अम्बरीश सिंघल, विनोद राठी, बिजेंद्र सुधा, प्रतीक कंसल, नीरज गोयल, नवीन अग्रवाल, शुभम, अंकित, नवनीत गुप्ता, तुषार गर्ग, यश गर्ग सहित कई लोग मौजूद रहे।